“अज्ञान के विनाशक, ज्ञान के उपासक होते है शिक्षक।
ज्योतिपुंज प्रकाश के संवाहक होते है शिक्षक।
शिष्यों में सृजनात्मकता को विकसित करते हैं शिक्षक।
विषाद के क्षणों में धैर्य रखना सिखाते हैं शिक्षक।
सच्चे पथ-प्रदर्शक बन सत्य की राह दिखाते हैं शिक्षक।
जीवन के यथार्थ का बोध कराते हैं शिक्षक।
विषम परिस्थितियों में साम्य का परिचय करवाते हैं शिक्षक।
प्रतिभा का मूल्यांकन कर चमकता हीरा बनाते हैं शिक्षक।
मानवता के उत्थान हेतु सहिष्णुता का पाठ पढ़ाते हैं शिक्षक।
ज्ञान पुंज देश और समाज के कल्याण को प्रेरित करते हैं शिक्षक।
विश्व बंधुत्व के संदेश के परिचायक हैं शिक्षक।
जीवन के सत्य से साक्षात्कार कराते हैं शिक्षक।
भविष्य के धरातल पर उन्नति के आयाम हैं शिक्षक।
अवगुणों का गुणों में परिष्कृत रूप है शिक्षक।
बच्चों की उन्नति में गर्वित होते हैं शिक्षक।
विचारों के कोलाहल को न्यून करते हैं शिक्षक।
जीवन की प्रखरता और मुखरता का प्रतीक है शिक्षक।
डॉ. रीना कहती, राष्ट्र के विकास का गर्व है शिक्षक।“`
डॉ. रीना रवि मालपानी (कवयित्री एवं लेखिका)
Related Posts
June 1, 2021 धोखाधड़ी का फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार, प्रॉपर्टी के नाम पर की थी करोड़ों की धोखाधड़ी
इंदौर : थाना संयोगितागंज के धोखाधड़ी के प्रकरण में फरार 10 हजार का ईनामी आरोपी, क्राइम […]
November 14, 2022 जनवरी में होने वाले खेलों इंडिया की तैयारियों का संभागायुक्त ने लिया जायजा
सभी तैयारियां समय-सीमा में पूरी करने के दिए निर्देश।
इंदौर : 31 जनवरी से 11 फरवरी तक […]
June 3, 2025 सुपर स्पेशलिटी में बोन मैरो ट्रांसप्लांट के जरिए बचाई गई बालिका की जिंदगी
एक्यूट मायोलाइड ल्यूकेमिया से पीड़ित थी 13 वर्षीय बच्ची।
इंदौर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज […]
June 5, 2021 महु में प्रारम्भ हुआ ड्राइव इन टीकाकरण केंद्र, नगर पंचायतों में भी बनेंगे इसतरह के सेंटर
इंदौर : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने शुक्रवार को इंदौर जिले के महू तहसील […]
April 24, 2019 रोहित शेखर की हत्या के मामले में पत्नी अपूर्वा गिरफ्तार नई दिल्ली: रोहित शेखर तिवारी की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उनकी […]
October 12, 2021 तीन सटोरिये गिरफ्तार, लाखों रूपए नकद, मोबाइल, दो पहियां वाहन और सट्टा पर्ची बरामद
अवैध रूप से सट्टे की गतिविधियां संचालित करने वाले 3 सटोरियों को पुलिस थाना हीरा नगर […]
June 4, 2021 बात करते समय फटा मोबाइल, युवक की मौत…!
इंदौर : अगर आप मोबाइल का उपयोग कर रहे हैं तो सावधानी बरतें, मोबाइल आपकी जान भी ले सकता […]