एनआरआई बेटी ने शादी के कार्ड पर राजवाड़े के चित्र के साथ लिखवाया आई एम ऐश्वर्या, फुल इंदौरी

  
Last Updated:  January 28, 2023 " 06:08 pm"

अमेरिका के न्यूयार्क में आईटी कंपनी में जॉब करती हैं ऐश्वर्या।

अपने इंदौरी होने पर महसूस करती हैं गर्व।

सहपाठी और सहकर्मी इंदौरी के नाम से बुलाते हैं।

ऐश्वर्या की रगों में दौड़ता है इंदौरी होने का अहसास।

इंदौर : प्रवासी भारतीय सम्मेलन से इंदौर की ब्रांडिंग विश्वस्तर पर हुई ये सही है पर एक भारतीय दुनिया में कहीं भी रहे, उसका दिल भारत से जुड़ा रहता है। खासकर इंदौर का व्यक्ति शिक्षा, कारोबार या नौकरी के सिलसिले में कहीं भी चला जाए, एन आर आई बन जाए पर खुद को इंदौरी कहलाने में गर्व महसूस करता है। ऐसी ही एक इंदौर की बेटी है ऐश्वर्या तावरी। न्यूयार्क अमेरिका में आईटी इंजीनियर है। इंदौरी होने का जज्बा उसके सर चढ़कर बोलता है। सहपाठी हो या सहकर्मी, उसे इंदौरी के नाम से ही बुलाते हैं। इंदौरी होने का अहसास जैसे उसकी रगों में दौड़ता है।

शादी के कार्ड में छपवाई राजवाड़े की तस्वीर और लिखवाया आई एम ऐश्वर्या, फुल इंदौरी।

ऐश्वर्या टावरी को अपने इंदौर से इतना लगाव है कि उसने अपनी शादी के कार्ड में ऐतिहासिक राजवाड़ा की तस्वीर छपवाई है और अपने चित्र के साथ लिखवाया है, ‘I Am Aishwarya, full indori ‘

इंदौर में ही हुई स्कूली शिक्षा।

पेश से इंजीनियर पिता ओम टावरी बताते हैं कि उनकी दो बेटियां हैं। ऐश्वर्या और चैत्रा। दोनों को हमने अच्छी से शिक्षा दिलवाई। ऐश्वर्या का जन्म तो दापोली जिला रत्नागिरी महाराष्ट्र में हुआ पर उसकी शिक्षा – दीक्षा इंदौर में हुई। ऐश्वर्या ने 10 वी, 12 वी के बाद बीई की डिग्री हासिल की। 2017 में वह एमएस की पढ़ाई के लिए अमेरिका गई। डिग्री पूरी होने के बाद वह वहीं न्यूयार्क में आईटी कंपनी में जॉब कर रही है। छोटी बेटी चैत्रा जर्मनी में डिजिटल मार्केटिंग से जुड़ी है।

देवी अहिल्याबाई को मानती है आदर्श।

ऐश्वर्या टावरी देवी अहिल्याबाई को अपना आदर्श मानती हैं। सीएम शिवराज के बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ मिशन से भी वह बहुत प्रभावित है। ऐश्वर्या और चैत्रा की मां स्वाति गृहिणी होने के साथ लेखिका भी हैं। वे हिंदी और मराठी में साधिकार लिखती हैं। घर से ही वे छोटा सा कारोबार भी करती हैं।

इंदौरी कहलाने पर गर्व महसूस होता है।

इंदौरी ऐश्वर्या की शादी आगामी 15 फरवरी को होने जा रही है। उनके होनेवाले पति मूलतः मुंबई के हैं पर अमेरिका में ही सैटल होकर आईटी में जॉब करते हैं। ऐश्वर्या कहती हैं कि शादी के बाद भी इंदौर से उनका नाता बना रहेगा। केवल इसलिए नहीं की माता – पिता यहां रहते हैं, बल्कि इस नाते की ये शहर उन्हें गर्व की अनुभूति कराता है। इसकी यादें उनके जेहन में रची – बसी हैं। यहां का खान – पान, अपनत्व उन्हें सदैव अपनी ओर खींचता है। इस शहर की तासीर उनकी सांसों में घुली हुई हैं।

बेटियों के लिए काम करना चाहती हैं ऐश्वर्या।

ऐश्वर्या मानती हैं कि मां स्वाति और पिता ओम टावरी के सपोर्ट की वजह से ही वह और उनकी बहन चैत्रा जिंदगी में कुछ बन पाए। सीएम शिवराज के बेटियों की शिक्षा को लेकर उठाए गए कदमों से प्रेरित होकर ऐश्वर्या भी आने वाले समय में बेटियों को शिक्षित करने के लिए काम करना चाहती हैं। वे चाहती हैं कि इंदौर की हर बेटी खूब पढ़ें, अपने सपने पूरे करें और शहर, प्रदेश व देश का नाम रोशन करें।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *