मुम्बई : पोर्न फिल्म बनाकर ओटीटी प्लेटफार्म पर चलाने के आरोप में मुम्बई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए राज कुंद्रा को किला कोर्ट ने 23 जुलाई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। उनके साथी रायन थार्प को भी पुलिस रिमांड पर लिया गया है। बता दें कि राज कुंद्रा फ़िल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति हैं।
अब राज के मोबाइल फोन की फरेंसिक जांच होगी।
मुम्बई पुलिस के मुताबिक राज कुंद्रा इस पूरे गोरखधंधे से पैसे कमा रहे थे। राज का फोन सीज किया गया है जिसकी फोरेंसिक जांच की जाएगी।
ऐप के जरिए पोर्न फिल्मों की डीलिंग करते थे राज।
पुलिस ने कहा कि राज कुंद्रा अपने ऐप हॉटशॉट के जरिए अश्लील वीडियो की डीलिंग करते थे। राज के साथी रायन पर आरोप है कि वह पोर्न फिल्मों को बनाने के बाद उसके डिस्ट्रीब्यूशन के तकनीकि मामले देखते थे। लंदन से लेकर मुंबई तक पोर्न फिल्मों का यह पूरा रैकेट फैला हुआ है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बीते साढ़े 5 महीने में इस केस पर जांच और पूछताछ के बाद कई कड़ियों को मिलाया जिसके बाद पता चला कि राज कुंद्रा इस पूरे मामले के मास्टरमाइंड हैं।
मामले में कुंद्रा समेत 11 लोग अभी तक गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
Related Posts
April 10, 2025 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मांडू के ऐतिहासिक और पुरातात्विक वैभव का किया अवलोकन
धरमपुरी पहुंचकर माँ नर्मदा के किये दर्शन।
भगवान शिव का अभिषेक और महर्षि दधीचि की […]
January 5, 2024 नगर निगम सीमा क्षेत्र टीडीआर नियम के तहत रिसीविंग एरिया घोषित
महापौर ने मुख्यमंत्री व नगरीय विकास एवं आवास मंत्री का जताया आभार।
इंदौर : महापौर […]
May 29, 2020 फल मंडी खोलने को लेकर व्यापारियों ने की सांसद लालवानी से चर्चा, देरी होने पर फल खराब होने का जताया अंदेशा इंदौर : लॉकडाउन के कारण शहर में फलों और सब्जियों की आपूर्ति पर फर्क पड़ा है वहीं दूसरी […]
December 15, 2020 नए कृषि कानूनों के समर्थन में 16 दिसम्बर को होगा बीजेपी का किसान सम्मेलन
इंदौर : आंदोलनकारी किसान संगठनों के साथ कई दौर की बातचीत विफल होने के बाद बीजेपी ने […]
May 3, 2025 वेटिंग टिकट पर स्लीपर व एसी कोच में नहीं कर सकेंगे यात्रा
रेलवे ने एक मई से नियमों में किया बदलाव।
नई दिल्ली : भारतीय रेलवे ने 1 मई 2025 से […]
October 18, 2024 विजयादशमी पर प्रभु वेंकटेश का मनाया गया जयंती महोत्सव
फलों के रस ओर केशर जल की सहस्त्र धारा से प्रभु वेंकटश का महाभिषेक।
प्रभु वेंकटेश की […]
June 1, 2021 अनलॉक : सड़कों व किराना दुकानों पर दिखी चहल- पहल, सरकारी दफ्तर भी खुले, कोरोना प्रोटोकॉल को लेकर रही सख़्ती
इंदौर : सीमित आर्थिक गतिविधियों के संचालन की अनुमति के साथ मंगलवार 1 जून से इंदौर को भी […]