इंदौर : माहेश्वरी समाज,इंदौर द्वारा समाज के लोगों के लिए तीन दिवसीय शिविर का आयोजन निकट भविष्य में किया जा रहा है। शिविर में शरीर व मन को किसतरह स्वस्थ्य और प्रसन्न रखा जा सकता है, इसपर कार्यशाला के जरिए प्रकाश डाला जाएगा।
माहेश्वरी समाज इंदौर के अध्यक्ष राजेश मुंगड, मंत्री विजय लड्ढा और प्रचार मंत्री अजय सारड़ा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिविर में मेडिटेशन व एरोबिक्स के साथ खानपान में बदलाव कर शरीर व मन को तंदुरुस्त रखने के गुर भी सिखाए जाएंगे।
24 अप्रैल को होगा डेमो।
प्रचार मंत्री अजय सारड़ा ने बताया कि तीन दिवसीय शिविर के पहले एक दिन का डेमोंस्ट्रेशन रविवार 24 अप्रैल को सुबह साढ़े आठ से 10 बजे तक बनवारीलाल जाजू सभागृह, छत्रीबाग में आयोजित किया जा रहा है। श्री सारड़ा ने माहेश्वरी समाज बंधुओं और माता- बहनों से आग्रह किया है कि वे इस डेमोंस्ट्रेशन में शामिल होकर खुद को शारीरिक व मानसिक तौर पर स्वस्थ्य और निरोगी रखने के तरीकों से रूबरू हों।
इस डेमो और शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील माहेश्वरी समाज इंदौर के संयोजक कैलाश मुंगड, अजय लाहोटी, सीमा गगरानी और सीमा माहेश्वरी ने की है।
।
Related Posts
September 25, 2022 लता अलंकरण के लिए चयनित कलाकारों के नामों का ऐलान
2019 के लिए शैलेंद्र सिंह, 2020 के लिए आनंद मिलिंद और 2021 के लिए कुमार शानू होंगे […]
July 17, 2023 स्व. टीआई वास्कले के परिवार को एक करोड़ रुपए सम्मान निधि देने का ऐलान
शहीद वास्कले के परिवार का पूरा ध्यान रखेगी सरकार : सीएम शिवराज
इंदौर : देश सेवा में […]
October 30, 2021 जोबट उपचुनाव : रावत परिवार को वर्चस्व और कांग्रेस को सीट बचाने की चुनौती
दोनों दलों के प्रत्याशियों की चिंता बढ़ा रही है मतदाताओं की खामौशी
इंदौर, प्रदीप […]
March 18, 2021 डायरी पर सौदे करने वाले बिल्डरों पर भी कसेगा शिकन्जा, कलेक्टर ने दी कार्रवाई की चेतावनी
इंदौर : डायरी पर सौदा करने वालों कि अब शामत आनेवाली है। कलेक्टर मनीष सिंह ने संबंधित […]
March 1, 2023 एमआईसी की बैठक में दो सौ करोड़ रुपए के विकास कार्यों को दी गई स्वीकृति
शहर के प्रवेश स्थलों पर बनेंगे प्रवेश द्वार, प्रथम चरण में उज्जैन रोड व धार रोड पर […]
March 1, 2025 बीआरटीएस की रेलिंग हटाने की कार्रवाई प्रारंभ
इंदौर : हाई कोर्ट के आदेश पर अमल करते हुए बीआरटीएस को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई […]
January 17, 2019 पत्रकार की हत्या के मामले में बाबा राम- रहीम को उम्रकैद पंचकूला: 16 साल पहले हुए पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में दोषी ठहराए गए डेरा सच्चा सौदा […]