इंदौर : शहर की पश्चिमी रिंग रोड के निर्माण में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत सांवेर तहसील के नौ गांवों से संबंधित जमीनों के अधिग्रहण के लिए राजपत्र में अधिसूचना जारी कर दी गई है।
21 दिन के भीतर दर्ज कराएं दावे – आपत्ति।
29 दिसंबर को जारी अधिसूचना में तमाम प्रभावितों को अधिसूचना प्रकाशन के 21 दिन के भीतर अपने दावे-आपत्ति दर्ज कराने का आग्रह किया गया है। संबंधित किसान और भूस्वामी सांवेर के अनुविभागीय अधिकारी या सक्षम प्राधिकारी के समक्ष अपनी आपत्तियां लिखित रूप में दे सकते हैं। सुनवाई के बाद अधिग्रहण को लेकर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अधिसूचना के अनुसार उक्त जमीन अधिग्रहण रिंग रोड के किलोमीटर 40.40 से किमी 64.40 तक के हिस्से के निर्माण के लिए किया जाना है।
पहले दौर में इन गांवों की जमीनें लेंगे।
पश्चिमी रिंग रोड की लंबाई करीब 139 किमी होगी। यह सड़क सिक्स लेन चौड़ी होगी। ताजा अधिसूचना के माध्यम से सांवेर तहसील के जिन गांवों की जमीनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई है, उनमें धतूरिया, बालोदा टाकून, सोलसिंदा, कट्टक्या, ब्राह्मण पीपल्या, मुंडला हुसैन, जेतपुरा, पीर कराड़िया और बरलई जागीर शामिल हैं।
Related Posts
August 21, 2020 इंदौर में झमाझम बारिश, सड़कें बनीं तालाब, कई बस्तियां हुई जलमग्न..! इंदौर : शुक्रवार शाम से हो रही धुआंधार बरसात ने समूचे शहर को पानी- पानी कर दिया है। […]
May 26, 2021 कैलाश विजयवर्गीय की मीडिया कर्मियों के लिए सार्थक पहल, प्रेस क्लब को भेंट की 5 ऑक्सीजन मशीनें
इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कोरोना संक्रमण से पीड़ित इंदौर […]
October 5, 2023 अब तक एक करोड़ पौधे लगा चुके हैं ट्री मैन विष्णु लांबा
2047 तक 5 करोड़ पौधे लगाने का है लक्ष्य।
इंदौर प्रेस क्लब के चाय पर चर्चा कार्यक्रम […]
May 11, 2023 हिंसाग्रस्त मणिपुर से मप्र के 23 युवा इंदौर पहुंचे
मप्र सरकार ने किया था उनकी सुरक्षित वापसी का इंतजाम।
विमानतल पर सांसद शंकर लालवानी […]
December 12, 2024 रिलायंस जियो का अपने ग्राहकों के लिए न्यू ईयर वेलकम प्लान
इंदौर : रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए न्यू ईयर वेलकम प्लान 2025 लॉन्च किया है। […]
April 29, 2017 प्रधानमंत्री की ‘उड़ान’ सेवा: इन 5 को होगा सबसे ज्यादा फायदा
नई दिल्ली. उड़े देश का आम आदमी. यही है प्रधानमंत्री […]
October 20, 2020 कांग्रेस ने कमलनाथ के बयान को लेकर पेश की सफाई, बीजेपी पर मुद्दों से ध्यान भटकाने का लगाया आरोप
इंदौर : पूर्व सीएम कमलनाथ के मंत्री इमरती देवी को लेकर दिए गए अशालीन बयान पर मचे घमासान […]