पीएम मोदी की मां हीरा बा की पार्थिव देह पंचतत्वों में विलीन

  
Last Updated:  December 30, 2022 " 03:33 pm"

गांधीनगर में हुआ अंतिम संस्कार, पीएम मोदी ने दी मुखाग्नि।

शुक्रवार तड़के हो गया था देवलोक गमन।

अहमदाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा का शुक्रवार तड़के देवलोक गमन हो गया। बुधवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अहमदाबाद के यू एन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को उनके स्वास्थ्य में सुधार की बात भी कही जा रही थी लेकिन शुक्रवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वे सौ वर्ष की थी। इसी साल जून में उन्होंने सौवे वर्ष में प्रवेश किया था। निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को पीएम मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी के घर गांधीनगर ले जाया गया।

साधारण तरीके से किया गया अंतिम संस्कार।

मां हीरा बा के निधन की खबर मिलते ही पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंचे। वहां से छोटे भाई पंकज मोदी के घर पहुंचकर उन्होंने अपनी मां के अंतिम दर्शन किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने मां की अर्थी को कंधा दिया। स्थानीय श्मशान में बेहद सामान्य तरीके से अंतिम संस्कार किया गया। पीएम मोदी ने ही मां हीरा बा की चिता को मुखाग्नि दी। गम को सीने में समेटे वे अपनी मां को पंचतत्वों में विलीन होते देखते रहे। फूट – फूट कर रो रहे बड़े भाई सोम को भी वे ढाढस बंधाते नजर आए।

शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम।

पीएम मोदी ने ट्वीट करके भी मां हीरा बा को नमन किया। उन्होंने लिखा “शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम। मां में मैने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। मैं जब उनसे 100 वे जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।”

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *