सभी यात्री सुरक्षित उतारे गए, बस जलकर हुई खाक।
महू बायपास के आगे घटना होना बताई गई।
इंदौर : निजी ट्रेवल्स की इंदौर से पुणे जा रही बस में एक कंटेनर की टक्कर के बाद आग लग गई। हालांकि बस में सवार यात्रियों को सकुशल उतार लिया गया पर उनके सामान सहित पूरी बस जलकर खाक हो गई। कुछ यात्रियों को चोटें आई जिन्हें अस्पताल भेजा गया।
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार देर शाम निजी ट्रेवल्स की बस इंदौर से लगभग 40 यात्रियों को लेकर पुणे के लिए रवाना हुई थी। बस महू बायपास से आगे पहुंची ही थी कि एक कंटेनर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस से धुआं उठने लगा, यह देखते ही बस में सवार यात्री तुरंत नीचे उतर आए। कुछ यात्रियों को टक्कर से मामूली चोटें भी आई जिन्हें उपचार के लिए भेजा गया। यात्रियों के सुरक्षित बस से उतर जाने से कोई जनहानि तो नहीं हुई पर बस में रखा सामान निकालने का उन्हें मौका नहीं मिला। देखते ही देखते बस ने आग पकड़ ली। बस का चालक भी सीट पर फंस गया था उसे बमुश्किल बचाया जा सका। दुर्घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड व पुलिस मौके पर पहुंचे और आग पर नियंत्रण पाया हालांकि तब तक बस जलकर खाक हो चुकी थी। इस दुर्घटना से एबी रोड पर काफी देर तक यातायात भी बाधित रहा।
Related Posts
August 30, 2020 सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 6 ऑर्थोपीडिक मरीज किए भर्ती इंदौर : शुक्रवार को हुए लोकार्पण के बाद सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल मरीजों का इलाज प्रारम्भ […]
June 12, 2021 सोने की तस्करी में लिप्त 4 सराफा कारोबारी गिरफ्तार, पौने चार किलो सोना व एक करोड़ रुपए बरामद
इंदौर : स्पेशल टास्क फोर्स ने शुक्रवार रात छोटा सराफा में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार […]
July 28, 2019 परमात्मा की हर लीला परमानंद से प्रेरित होती है- पण्डित त्रिवेदी इंदौर: परमात्मा का भाव जीवमात्र को आनंद देनेवाला होता है। उसकी हर लीला आनंद, दिव्यानंद […]
March 31, 2024 मासूम बच्ची के साथ गलत हरकत करता था ट्यूशन टीचर का बेटा
हीरानगर पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर दर्ज किया प्रकरण।
इंदौर : हीरानगर थाना […]
January 26, 2024 कचरा व गंदगी फैलाने पर पाथ इंडिया कंपनी के खिलाफ 10 हजार का स्पॉट फाइन
इंदौर : महापौर के निर्देश पर शहर में कचरा व गंदगी फैलाने वालों के विरूद्ध चालानी […]
January 31, 2020 स्कूलों में रोज बच्चे नहीं, वलिदों की उम्मीदें आती हैं.. *राज राजेश्वरी क्षत्रिय*
रोज सुबह देखती हूँ
कभी पापा, कभी माँ, तो कभी दादी उन्हें […]
July 14, 2023 अभी तो बस शिवराज पर नाज़, माफ करो..
🟢 चुनावी चटखारे 🟢
(कीर्ति राणा)केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का भोपाल आने का कार्यक्रम […]