इंदौर : बड़ा गणपति से कृष्णपुरा ब्रिज तक एमजी रोड के चौड़ीकरण की कवायद फिर शुरू हो गई है। निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने शुक्रवार सुबह इस क्षेत्र का रोड चौड़ीकरण को लेकर निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी सीईओ ऋषभ गुप्ता, अधीक्षण यंत्री डीआर लोधी, सुनील गुप्ता, भवन अधिकारी विवेश जैन, जोनल अधिकारी जीडी सुतार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।
रोड चौड़ीकरण में बाधाओं का लिया जायजा।
निगम आयुक्त ने बड़े गणपति से कृष्णपुरा ब्रिज तक पैदल भ्रमण करते हुए रोड चौड़ीकरण में आ रही बाधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने रोड चौड़ीकरण की पूरी योजना का नक्शा भी देखा तथा संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। क्षेत्र के रहवासियों से भी निगमायुक्त ने चर्चा की। ।चर्चा के दौरान रहवासी रोड चौड़ीकरण के लिए सहमत दिखाई दिए।
मकानों पर लगाए जाएंगे निशान।
निगम आयुक्त द्वारा अधिकारियों को बाधक मकानों पर फिर से निशान लगाने के निर्देश दिए गए इसी के साथ क्षेत्र के धर्म स्थलों आदि की जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए।
बता दें कि एमजी रोड, बड़ा गणपति चौराहा से कृष्णपुरा ब्रिज तक 60 फीट चौड़ा किया जाना प्रस्तावित है ।
Related Posts
July 4, 2022 निपानिया क्षेत्र में नया थाना खोलने की रहवासियों ने उठाई मांग
इंदौर: शहर के सबसे तीव्र गति से विकसित हो रहे निपानिया, पिपलियाकुमार क्षेत्र के तहत आने […]
July 28, 2024 पेरिस ओलंपिक में भारत का खुला खाता, मनु भाकर ने जीता कांस्य
नई दिल्ली: पेरिस ओलम्पिक में भारत का खाता खुल गया है। 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में […]
August 7, 2025 महाराष्ट्र की पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे ने की इंदौर के स्वच्छता मॉडल की सराहना
कबीटखेडी स्थित एसटीपी, स्लज ट्रीटमेंट प्लांट, ट्रेचिंग ग्राउण्ड स्थित बायो सीएनजी, सी […]
June 27, 2021 अवैध रूप से खाद व उर्वरक का निर्माण कर बेचने के आरोप में कम्पनी मालिक पर एफआईआर
इंदौर : इंदौर जिले में किसानों को सही दाम पर गुणवत्तायुक्त एवं उचित मूल्य पर खाद, बीज […]
November 3, 2017 ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल CM शिवराज सिंह चौहान की सबसे बड़ी कार्रवाई यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा से गैंगरेप मामले में पुलिस की लापरवाही की परतें दर परते […]
June 24, 2023 प्रधानमंत्री मोदी के पैर छूकर अमेरिकी सिंगर मैरी ने जीत लिया हर भारतीय का दिल
वॉशिंगटन डीसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका यात्रा के अंतिम चरण में वॉशिंगटन […]
March 4, 2024 संत विनोबा का दर्शन आज भी समाज को सही दिशा दिखाता है
मूर्धन्य पत्रकार स्व. प्रभाष जोशी की विनोबाजी के साथ संस्मरणों पर लिखित पुस्तक के […]