असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने और संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा इंतजाम कड़े करने की मांग की।
इंदौर : शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्डा के नेतृत्व में शहर कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधि मंडल पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर से मिला। प्रतिनिधि मंडल में शामिल कांग्रेस नेताओं ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपते हुए असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने और संवेदनशील बूथों पर पर्याप्त पुलिस बल लगाने की मांग की।
उनका कहना था कि शहर के विधानसभा क्षेत्रों में असमाजिक तत्वों द्वारा खुलेआम भाजपा प्रत्याशियों का प्रचार किया जा रहा है,जो कई अपराधों में लिप्त हैं,ऐसे मै निष्पक्ष चुनाव नही हो सकते।निष्पक्ष चुनाव के लिए ऐसे सूचीबद्ध तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। सभी थाना प्रभारी, एसीपी को निर्देश दिए जाएं की ऐसे तत्वों पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई करें ताकि चुनाव निष्पक्ष हो सके।
कांग्रेस ने शहर के संवेदनशील बूथों पर समुचित पुलिस बल तैनात करने की भी मांग की।
प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से विधायक जीतू पटवारी,शहर कांग्रेस प्रभारी महेंद्र जोशी,महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल,राजेश चोकसे,विनय बाकलीवाल,प्रेम खडायता,अमन बजाज,देवेंद्र सिंह यादव,गिरधर नागर,संभागीय प्रवक्ता अमित चौरसिया,विवेक खंडेलवाल,गिरीश जोशी,मुकेश यादव,साक्षी शुक्ला,रमीज खान,अनूप शुक्ला,सन्नी राजपाल,आफताब खान, नासिर खान,गिरीश चितले आदि शामिल थे।
Related Posts
December 4, 2019 नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 10 साल का सश्रम कारावास इंदौर : अवयस्क बालिका के साथ दुराचार करनेवाले मूल महेश्वर निवासी आरोपी को अदालत ने 10 […]
March 2, 2021 पीएम मोदी सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं ने नंदकुमार चौहान के अवसान पर जताया दुःख, सीएम शिवराज ने बताया व्यक्तिगत क्षति
इंदौर : बीजेपी के वरिष्ठ नेता और खंडवा के सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के निधन पर पीएम […]
June 6, 2019 विश्वकप में विराट ब्रिगेड का विजयी आगाज आईसीसी क्रिकेट विश्वकप: साउथ हैम्पटन में अपना पहला मैच खेलने उतरी टीम इंडिया ने दक्षिण […]
May 21, 2020 59 नए लोगों में पाया गया कोरोना संक्रमण, 39 कोरोना से हुए मुक्त.. इंदौर : कोरोना के नित नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। बुधवार 20 मई को जांचे गए कुल […]
June 4, 2020 सीएम शिवराज ने कलेक्टर से ली अनलॉक 1 के तहत उठाए गए कदमों की जानकारी इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला कलेक्टरों की समीक्षा बैठक में अनलॉक वन के […]
June 11, 2021 स्टेट प्रेस क्लब ने किन्नरों की ओर बढाया मदद का हाथ, सौ से अधिक किन्नरों को भेंट की राशन किट
इन्दौर : दूसरों के शुभ कार्यो में नाच-गाकर और दुआ देकर नेग लेने वाले किन्नर समुदाय के […]
December 5, 2023 संभागायुक्त ने एमवायएच परिसर में स्थापित लायंस आश्रय स्थली का किया लोकार्पण
इंदौर : संभागायुक्त मालसिंह ने मगलवार को एमवायएच परिसर में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में […]