इंदौर : पुलिस के आधुनिकीकरण और कार्यप्रणाली और बेहतर करने के उद्देश्य से इंदौर नगरीय पुलिस के थाना पंढरीनाथ के नवीन भवन का निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस नवीन भवन का इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली लोकार्पण किया।
इस अवसर पर विधायक, इन्दौर- 4 मालिनी गौड़, पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर मकरंद देऊऊकर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (का/व्य.) इंदौर मनीष कपूरिया, पुलिस उपायुक्त ज़ोन-4 इंदौर आर. के. सिंह कार्यक्रम में विशेष अतिथि के बतौर मौजूद रहे।
म.प्र. पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम इन्दौर के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर लखन लाल यदुवंशी, अति. पुलिस उपायुक्त ज़ोन-4 इंदौर अभिनय विश्वकर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग सराफा हेमंत चौहान, थाना प्रभारी पंढरीनाथ अनिल कुमार गुप्ता, सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण तथा गणमान्य नागरिक भी इस दौरान उपस्थित रहे।
म.प्र. पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम इन्दौर द्वारा उक्त नवीन थाना भवन का निर्माण किया गया है, जिसमें पुलिस की कार्यप्रणाली को और बेहतर करने के उद्देश्य से नवीन सुविधाओं आदि का समावेश किया गया है।
Related Posts
September 20, 2023 भगवान श्री गणेश की स्थापना के साथ प्रारंभ हुआ दस दिवसीय गणेशोत्सव
घरों, दफ्तरों और सार्वजनिक पांडालों में गाजे - बाजे के साथ की गई गणनायक की […]
January 4, 2022 डकैती की योजना बनाते 5 बदमाश बाणगंगा पुलिस की गिरफ्त में आए, पिस्टल सहित अन्य हथियार बरामद
इंदौर : थाना बाणगंगा पुलिस ने , 05 हथियार बंद बदमाशों को भागीरथपुरा क्षेत्र के घर में […]
September 16, 2022 इंदौर रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता पखवाड़े का आगाज, निकाली रैली,दिलाई शपथ
इंदौर : स्वच्छ भारत मिशन के अंर्तगत भारतीय रेलवे में 16 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2022 तक […]
February 4, 2024 केट के पास खाली मैदान में मिले ग्रेनेड को किया डिफ्यूज
इंदौर : शहर के केट रोड पर चित्रकूट नगर के खाली मैदान में मिले जिंदा हैंड ग्रेनेड बम को […]
January 25, 2025 चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : चाकू बाजी करने वाले दो अपराधी,घटना के चंद घंटों में ही पुलिस थाना खजराना की […]
April 10, 2022 पुलिसकर्मी की सरेआम पिटाई करनेवाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : एरोड्रम थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी की पिटाई करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त […]
December 3, 2021 वन विभाग का पिंजरा तोड़ गायब हुआ तेंदुआ, बुरहानपुर से रेस्क्यू कर लाया गया था चिड़ियाघर..!
इंदौर : नवलखा स्थित प्राणी संग्रहालय से पिंजरा तोड़ कर रहस्यमय तरीके से गायब तेंदुए का […]