इंदौर : एरोड्रम थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी की पिटाई करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है।
पकड़े गए आरोपी ने एरोड्रम थाना क्षेत्र के वेंकटेश नगर विहार कॉलोनी में गाड़ी के टकराने को लेकर हुए विवाद में गांधीनगर थाने में पदस्थ आरक्षक जय प्रकाश व्यास की जमकर पिटाई कर दी थी। आरक्षक जयप्रकाश की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की फजीहत हो रही थी। लोगों का मानना था कि जो पुलिस खुद की रक्षा नहीं कर सकती, वह आम लोगों की रक्षा कैसे करेगी। इस घटना को गुंडे- बदमाशों में पुलिस के घटते ख़ौफ़ के बतौर भी देखा जा रहा था। इसके चलते हरकत में आई पुलिस ने सरगर्मी से आरोपी की तलाश शुरू की और कुछ ही घंटों में उसे धर- दबोचा। आरोपी दिनेश प्रजापत पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। थाने में पुलिस ने उसकी जोरदार खातिरदारी भी की।
Related Posts
June 29, 2022 उदयपुर हत्याकांड को लेकर भड़का आक्रोश, इंदौर में हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर प्रदर्शन
इंदौर : पिछले दिनों एक टीवी डिबेट के दौरान विवादित टिप्पणी करने वाली बीजेपी प्रवक्ता के […]
October 25, 2020 शिवराज सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर बीजेपी में आए लोधी- वीडी शर्मा
भोपाल : कांग्रेस और दमोह से विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद राहुल लोधी ने बीजेपी का […]
October 31, 2023 अंतिम दिन इंदौर जिले की विधानसभा सीटों पर 81 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
विधानसभा निर्वाचन-2023
क्षेत्र क्रमांक एक से कैलाश विजयवर्गीय ने बीजेपी प्रत्याशी के […]
August 8, 2023 नौ दिवसीय वेदलक्षणा गोश्रद्धा महामहोत्सव 4 अक्टूबर से
इंदौर के लालबाग परिसर में आयोजित होगा महामहोत्सव।
गोकथा, संगोष्ठी, भजन संध्या और कवि […]
June 16, 2021 विरोध सप्ताह के अंतिम दिन नर्सों ने दो घंटे काम बंद कर की नारेबाजी, 18 जून को बनाएंगे आंदोलन की अगली रणनीति
इंदौर : नर्सेस एसोसिएशन मध्यप्रदेश के तत्वाधान में चल रहे प्रदेश व्यापी आंदोलन के प्रथम […]
November 22, 2022 सरकारी स्कूलों को निजी स्कूलों से बेहतर बनाएंगे – सीएम शिवराज
मुख्यमंत्री चौहान ने शासकीय विद्यालयों को स्मार्ट बनाने के लिए कंप्यूटर, प्रिंटर, […]
February 20, 2019 पाकिस्तान से दो- दो हाथ करने को तैयार मलखान सिंह कानपुर; सरकार अनुमति दें तो वे अपने सैकड़ों साथियों के साथ बॉर्डर पर जाकर पाकिस्तान से […]