पृथ्वी दिवस पर किये गए हवन, जलाए गए दीप, बनाई गई रंगोली

  
Last Updated:  April 23, 2020 " 04:18 pm"

इंदौर : संस्था *आनन्द गोष्ठी* का *पृथ्वी दिवस* पर महा अभियान हर घर- आंगन में हवन, दीप प्रज्वलन और रंगोली बनाने का संकल्प लेकर उत्साह पूर्वक सम्पन्न हुआ।
यह जानकारी देते हुए संस्था आनंद गोष्ठी के संरक्षक गोविन्द मालू और अध्यक्ष उष्मा मालू ने बताया कि “बर्ड फ्लू,स्वाइन फ्लू, इबोला, निपाह, सार्स के बाद अब *कोरोना* पृथ्वी पर हमारे द्वारा पैदा किये गए असन्तुलन का परिणाम है। इसलिये 50 वें पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में संस्था के आव्हान पर घर – घर गायत्री मंत्र और अथर्ववेद के चार मन्त्रों ॐ इन्द्राय स्वाहा,ॐ प्रजापतये स्वाहा, ॐ अग्नये स्वाहा, ॐ सोमाय स्वाहा से सूर्यास्त के पूर्व हवन किया गया, शाम को घी का दीपक तुलसी के पास प्रज्वलित किया गया और हर घर आंगन में रांगोली बनाकर पृथ्वी का श्रृंगार किया गया। उत्साह पूर्वक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए यह अभियान चला।परिवार में सामूहिक संकल्प भी दोहराया कि *”हे धरती माँ जो कुछ भी तुमसे लूँगा उतना ही तुझे वापस करूँगा, तेरी जीवनी शक्ति – सहन शक्ति पर कभी आघात नहीं करूँगा”* शहर में 108 टीमों नें दिन भर सोशल मीडिया और व्यक्तिगत फोन कर लोगों को प्रेरित किया।

*पण्डित रामचंद्र शर्मा वैदिक* ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हवन की विधि बताते हुए कई परिवारों में हवन करवाया।
अनेक गणमान्य नागरिकों पूर्व सांसद एवं महापौर कृष्णमुरारी मोघे, विधायक मालिनी गौड़, उमा शशि शर्मा, अजयसिंह नरुका, हरिनारायण यादव, सूरज केरो। विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, राजेश चौकसे, गिरधर नागर, राजेश मूँगड, रविन्द्र राठी, पद्मश्री सुशील दोषी समेत अनेक गणमान्य जनों नें हवन किया और शाम को तुलसी के पास दीप प्रज्वलित किया। महिलाओं ने विनीता धर्म के नेतृत्व में शहर में घर- घर रांगोली बनाने का प्रचार किया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *