पेट्रोल डीजल के दाम मोदी सरकार नहीं अम्बानी- अडानी तय करते हैं- सज्जन वर्मा

  
Last Updated:  June 11, 2021 " 08:36 pm"

देवास : पेट्रोल डीजल के भाव नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार तय नहीं करती, भाव तय करते हैं देश के बड़े उद्योगपति अडानी और अंबानी। उनके कहने पर भाव बढ़ाए जाते हैं। गैस, डीजल ,पेट्रोल के दाम तो आसमान पर जा रहे हैं ओर देश की जीडीपी लगातार नीचे गिरती चली जा रही है। मनमोहन सिंह की सरकार में जो पेट्रोल डीजल सस्ता मिलता था, रसोई गैस के दाम  घरेलू बजट में थे, आज  इनके दाम आसमान छू रहै हैं। ये बात पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने शहर जिला कांग्रेस द्वारा  प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर पेट्रोल गैस डीजल की मूल्यवृद्धि को लेकर एबी रोड स्थित खनूजा पेट्रोल पंप के समीप सांकेतिक प्रदर्शन के दौरान कही। वर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दाम कम होने के बावजूद पेट्रोल- डीजल और गैस के सबसे ज्यादा दाम वसूल रही है केंद्र की मोदी सरकार। सज्जन वर्मा ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे को याद दिलाते हुए कहा कि मोदी जी नारा दिया करते थे ‘बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार।’      अब लोग नारा लगा रहे हैं ‘बहुत हुई महंगाई की मार, इस बार उखाड़ना है मोदी की सरकार’। प्रदर्शन के दौरान शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा कि केंद्रीय की मोदी सरकार का पेट्रोल डीजल गैस की मूल्य वृद्धि के साथ-साथ जीवन यापन की सारी चीजों पर से नियंत्रण पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। खाने पीने की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं । हम राष्ट्रपति से आग्रह करते हैं कि वह हस्तक्षेप करें और देश के लोगों के साथ न्याय करते हुए पेट्रोल डीजल गैस के दामों को कम कराएं वहीं महंगाई पर नियंत्रण करने के लिए केंद्र सरकार को निर्देशित करें।                          प्रदर्शन के दौरान पेट्रोल- डीजल के नोजलो के चित्र एवं गैस की टंकी का एक बड़ा चित्र भी लगाया गया था । साथ ही काग्रेस जनों ने विभिन्न नारे लिखी तख्तियां अपने हाथ में ले रखीं थीं।प्रदर्शन के दौरान पेट्रोल पंप पर पेट्रोल ख़रीदने आए नागरिकों को गुलाब के फूल भेंट किये गए। 

कार्यक्रम का संचालन काग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया। आभार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल गोस्वामी ने माना ।          इस अवसर पर कांग्रेस नेता शौकत हुसेन, पंडित जयप्रकाश शास्त्री, विक्रम पटेल, कैलाश पटेल, नजर शेख, भगवान सिंह चावड़ा, एजाज शेख, प्रदीप चौधरी, इम्तियाज शेख, भल्लू दीपेश कानूनगो, रोहित शर्मा, जाकिर उल्ला शेख़, संतोष मोदी, विक्रम मुकाती, नरेंद्र यादव,  दिग्विजय सिंह झाला, शबाना सोहेल, वंदना पांडे, रश्मि मिश्रा, साधना प्रजापति, राहुल पवार, कुद्दुस शेख, पंकज वर्मा, गोवर्धन देसाई, इशान राणा, डॉ मंसूर शेख़ अयूब भारतीय, सलीम पठान, हिम्मत सिंह चावड़ा, अकरम शेख, तृप्ति सुजीत सांगते, महमुद हाशमी, मनोज सांगते, राजेश मामू ,डॉ मुन्ना सरकार गोवर्धन देसाई सहित कई कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *