पैदल न चलें मजदूर, मप्र सरकार कर रही है घर वापसी के इंतजाम- सीएम शिवराज
Last Updated: May 9, 2020 " 08:00 pm"
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दूसरे प्रदेशों में फंसे मध्यप्रदेश के मजदूरों से अपील की है कि वे चिंता न करें। उनकी सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित की जा रही है। वे धैर्य रखें, पैदल न चलें। प्रदेश के कंट्रोल रूम पर संपर्क कर अपनी जानकारी दें। हम आपको प्रदेश वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
सवा लाख मजदूरों को वापस लाए।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि विभिन्न प्रदेशों में फंसे मध्यप्रदेश के एक लाख 25 हज़ार मजदूरों को वापस लाया गया है। उन्हें लाने के लिए विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई है। ग्यारह ट्रेन मजदूरों को लेकर मध्यप्रदेश आ गई हैं। रविवार को 10 ट्रेन और आएंगी। इसके अलावा अन्य 40 ट्रेनें भी तैयार हैं। वे निर्धारित कार्यक्रमानुसार विभिन्न प्रदेशों से मजदूरों को लेकर मध्यप्रदेश आएंगी।
मजदूरों को नहीं देना है किराया।
मजदूरों को आने का कोई किराया नहीं देना है। मध्यप्रदेश सरकार रेल का किराया चुका रही है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अन्य प्रांतों में फंसे मजदूर भाई हमारे कंट्रोल रूम के फ़ोन नम्बर 0755-2411180 पर सूचना दें, रजिस्ट्रेशन कराएं और इंतजार करें। शीघ्र ही आपको घर (मध्य प्रदेश) वापस लाने की व्यवस्था की जाएगी।
Facebook Comments
Related Posts
October 4, 2020 गेंदबाजों की कब्रगाह है शारजाह..
🔹 नरेंद्र भाले 🔹
जनाब नज़ीर अकबराबादी ने अर्ज किया है कि'मय भी है, मीना भी है , सागर […]