इंदौर : बीते तीन दिनों में बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मिले थे लेकिन शुक्रवार को उसमें कमीं आई। एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा जारी किए गए बुलेटिन में इंदौर में 14 सैम्पल कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इन्हें मिलाकर कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 249 हो गई है।
133 पाए गए निगेटिव ।
बुलेटिन में दी गई जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम तक लैब में जांच किये गए सैम्पल्स में 133 निगेटिव पाए गए। महज 14 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये सभी मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। 36 सैम्पल रिजेक्ट हो गए जबकि 300 सैम्पल्स फिलहाल अंडर प्रोसेस हैं।
सात सौ से अधिक नए सैम्पल्स मिले।
शुक्रवार 10 अप्रैल को कुल 779 सैम्पल्स जांच के लिए मेडिकल कॉलेज की लैब में प्राप्त हुए। इनमें से 563 इंदौर के और 216 अन्य जिलों के हैं। एमवायएच की ओपीडी में 105 मरीजों की जांच की गई। इनमें से 22 संदिग्ध पाए गए।
अभी तक 28 मरीज हुए डिस्चार्ज।
मेडिकल बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को 12 कोरोना मरीज पूरीतरह ठीक होकर घर लौटे। इन्हें मिलाकर अभी तक कुल 28 मरीज कोरोना को शिकस्त दे चुके हैं। इन सभी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
Related Posts
November 5, 2020 पोस्ट कोविड ओपीडी का एमवायएच में शुभारम्भ
इंदौर : पोस्ट कोविड-19 के लिए एम.वाय. अस्पताल में नई ओ.पी.डी. गुरुवार से प्रारम्भ हो […]
July 26, 2022 युवा कांग्रेस कार्यकर्ता ने ईडी के बोर्ड पर पोती कालिख, पुलिस ने कर दी धुनाई
इंदौर : नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी द्वारा सोनिया गांधी को दूसरी बार पूछताछ के लिए तलब […]
May 7, 2021 प्रीतमलाल दुआ सभागृह में शुरू किया गया प्लाज्मा डोनेशन अभियान, पहले दिन 18 लोगों ने डोनेट किया प्लाज्मा
इंदौर : "आप हुए हैं कोविड से ठीक तो, आपका प्लाज्मा बचा सकता किसी की जिंदगी " आइए अपना […]
June 1, 2020 एसीएस सुलेमान ने आवश्यक सेवाओं के लिए छूट का समय बढाने के दिए निर्देश इंदौर : तमाम प्रयासों के बावजूद कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इस बात […]
July 26, 2019 अध्यात्म के मार्ग पर चलने के लिए श्रमणशील होना जरूरी इंदौर: रेसकोर्स रोड स्थित मोहता भवन में चल रहे चातुर्मासिक अनुष्ठान के तहत पूण्य कलश तप […]
February 28, 2021 मंत्री सिलावट ने बोरानाखेड़ी तालाब का किया निरीक्षण, गहरीकरण के दिए निर्देश
इंदौर: जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा है कि वे अपने विभाग के माध्यम से […]
March 28, 2020 नवागत कलेक्टर मनीष सिंह ने ग्रहण किया पदभार, प्रतिबंधात्मक आदेशों का कड़ाई से पालन करवाने के दिए निर्देश इंदौर : नवागत कलेक्टर मनीष सिंह ने शनिवार रात कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण कर […]