प्रतिबंधित सिरप कोडीन की अवैध बिक्री करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Last Updated: July 22, 2022 " 06:58 pm"
इंदौर : ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध तरीके से प्रतिबंधित नशीली दवा कोडीन फॉस्फेट सिरप का क्रय विक्रय करने वाले 2आरोपी,क्राइम ब्रांच और लसुड़िया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए। उनके कब्जे से 150 बॉटल प्रतिबंधित नशीली दवा कोडीन फॉस्फेट सिरप कुल कीमत 24000/- रु. बरामद हुई। कोडीन फॉस्फेट सिरप प्रतिबंधित है, जिसका उपयोग नशा करने के लिए किया जाता है। पकड़े गए आरोपी इस प्रतिबंधित सिरप की बॉटल 500 रूपए में बेचकर अवैध लाभ अर्जित करते थे। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम 1.वसीम पिता एहसान अब्बासी उम्र 36 साल निवासी 45/1 जूना रिसाला थाना सदर बाजार इंदौर और 2. समद पिता महमूद उम्र 26 साल निवासी गली नंबर 1 जूना रिसाला सदर बाजार इंदौर होना बताए। आरोपी वसीम आदतन अपराधी होकर उसके विरुद्ध अवैध मादक पदार्थ तस्करी,अवैध हथियार रखना, चोरी जैसे पूर्व में 12 अपराध पंजीबद्ध हैं।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना लसूड़िया पर धारा 08/21 NDPS ACT का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।