प्रदेशभर में बीजेपी ने मण्डल स्तर पर किया बैठकों का आयोजन, वक्ताओं ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की दी जानकारी

  
Last Updated:  December 12, 2021 " 05:26 pm"

इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के नगर के 28 मंडलों सहित प्रदेश के 1070 मंडलों में एक ही दिन में एक ही समय पर मंडल कार्यसमिति की बैठकें संपन्न हुई। मंडल बैठक में तीन सत्र हुए, जिसमें अलग-अलग प्रमुख विषयों पर वक्ताओं ने विचार रखें।
उद्घाटन सत्र में दीप प्रज्वलन एवं अतिथि स्वागत, अतिथि परिचय के बाद दिवंगत कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी गई और शोक प्रस्ताव पारित किया गया। प्रदेश संगठन द्वारा तय राजनैतिक प्रस्ताव का वाचन मंडल पदाधिकारी ने किया। इस मौके पर वक्ताओं ने “पिछले छः वर्षो में अन्त्योदय पहल” विषय पर केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्य और जनहित के लिए किए गए कार्यो की विस्तृत जानकारी दी। द्वितीय सत्र में प्रदेश संगठन व सरकार द्वारा तय जनजाति गौरव दिवस प्रस्ताव का वाचन मंडल पदाधिकारी द्वारा करते हुए क्रांति सूर्य, ट्ंटया मामा बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी और वृत्त प्रस्तुत किया गया। इसके बाद सम्बन्धित वक्ता ने कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशती वर्ष आयोजन के तहत बूथ विस्तारक योजना पर सारगर्भित जानकारी देते हुए उद्बोधन दिया। समापन सत्र में वक्ता के रूप में आए अतिथि का परिचय एवं स्वागत किया गया। पश्चात मंडल पदाधिकारी ने टीकाकरण धन्यवाद प्रस्ताव का वाचन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ता के व्यक्तित्व विकास पर सम्बन्धित वक्ता ने विचार रखे। इसी सत्र में व्यवस्था टोली का परिचय कराया गया। अंत में सभी का आभार माना गया।
इसी के साथ बैठक में प्रदेश संगठन द्वारा तय आगामी गतिविधियां एवं कार्यक्रमों की भी जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई।हर घर दस्तक अभियान के तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर जानकारी जुटाएंगे कि कोरोना वैक्सीनेशन घर के सभी सदस्यों को हो गया है या नहीं। यदि नहीं हुआ है तो उसी समय वैक्सीन लगवाई जाएगी।
कमल पुष्प अभियान के तहत हमारे बूथ, वार्ड में हमारे ऐसे वरिष्ठजन, प्रमुख कार्यकर्ता जिसने अपना पूरा जीवन पार्टी संगठन को समर्पित होकर कार्य किया है। उनकी पूरी जानकारी नमो एप्प पर डालना हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटलबिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में प्रत्येक मंडल मे मनाया जाएगा। 28 दिसम्बर को श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे की पुण्यतिथि पर कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशती वर्ष आयोजन के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जनवरी माह में बूथ विस्तारक योजना के तहत मंडल व बूथ पर विस्तारक की सूची बनाकर उन्हें बूथ कार्यक्रमों की जवाबदारी दी जाना है। 11 फरवरी पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाते हुए आजीवन सहयोग निधि जमा करना आदि कार्यक्रम किए जाना हैं।

मण्डल बैठकों में जिन वक्ताओं ने विचार रखे उनमें कृष्णुरारी मोघे, तेजहादूरसिंह चौहान, बाबूसिंह रघुवंशी, शंकर लालवानी, तुलसीराम सिलावट, गौरव रणदिवे, मालिनी गौड़, रमेश मेंदोला, महेन्द्र हार्डिया, आकाश विजयवर्गीय, सुदर्शन गुप्ता, गोपीकृष्ण नेमा, मनोज पटेल, मधु वर्मा, सूरज कैरो, उमेश शर्मा, गोविन्द मालू, दिव्या गुप्ता, अंजू माखीजा, प्रमोद टण्डन, दीपक जैन टीनू, प्रदीप नायर, डॉ. उमाशशि शर्मा, गणेश गोयल, घनश्याम शेर, कमल बाघेला, जयंत भिसे, ज्योति तोमर, हरप्रीतसिंह बक्षी, नानुराम कुमावत, सुमित मिश्रा, अमरदीप मौर्य, नारायण पटेल, संतोष मेहता, जवाहर मंगवानी, दिनेश सोनगरा, वीरेन्द्र व्यास, संतोष गौर, बलराम वर्मा, कमल आहूजा, अश्विन शुक्ला, कैलाश यादव, राजेश उदावत, गायत्री गोगडे, सविता पटेल, विनीता धर्म, मुन्नालाल यादव, ब्रजेश शुक्ला, दिनेश शुक्ला, मनदीपसिंह बाजवा, महेश कुकरेजा, रमेश भारद्वाज, प्रकाश पारवानी, शेखर किबे, सुजानसिंह शेखावत, आलोक दुबे, राजेश वानखेडे, अतुल बनवडीकर, प्रकाश राठौर, सतीश कौशल ने आदि शामिल थे।
मंडल कार्यसमिति बैठक में मंडल अध्यक्ष/महामंत्री, मंडल पदाधिकारी, मंडल कार्यसमिति सदस्य, वार्ड संयोजक, मंडल के मोर्चा अध्यक्ष/महामंत्री, मंडल में निवासरत मोर्चा के नगर/प्रदेश पदाधिकारी, मंडल में निवासरत नगर के प्रकोष्ठ के संयोजक, सह संयोजक, मंडल में निवासरत नगर/प्रदेश पदाधिकारी, मंडल में निवासरत नगर कार्यसमिति सदस्य, वार्ड पालक, मंडल में निवासरत निर्वाचित वर्तमान जनप्रतिनिधि/वर्तमान पार्षद, मंडल वर्ग प्रमुख, व्यवस्था प्रमुख एवं टोली अपेक्षित थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *