इंदौर : कोरोना की तीसरी लहर की आशंका भले ही बनी हुई हो, लेकिन फिलहाल कोरोना संक्रमण लगभग समाप्त हो गया है। कुछ ही नए संक्रमित मिल रहे हैं। अस्पतालों में भर्ती मरीज भी सौ के आसपास रह गए हैं। हालात अब बेहतर हैं पर सावधानी बेहद जरूरी है।
केवल 5 नए संक्रमित मिले।
मंगलवार को 6089 आरटी पीसी आर व 3560 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 9208 की टेस्टिंग की गई। 9201 निगेटिव पाए गए। 5 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 1 रिपीट पॉजिटिव निकला। 1 सैम्पल खारिज किया गया।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 17 लाख 53 हजार 368 सैम्पलों की जांच की गई। 1 लाख 52 हजार 838 पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 99 फीसदी रिकवर भी हो चुके हैं।
11 किए गए डिस्चार्ज।
मंगलवार को 11 और मरीज कोरोना संक्रमण से उबरने के बाद घर लौटे। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1 लाख 51 हजार 342 मरीज रिकवर हो चुके हैं। अब सिर्फ 105 मरीजों का इलाज चल रहा है।
1 मरीज की मौत।
मंगलवार को कोरोना संक्रमण से एक और मरीज की मौत हो गई। इसे मिलाकर अबतक कुल 1391 मरीजों की मौत कोरोना से हो चुकी है।
Related Posts
January 13, 2021 पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के 300 करोड़ के आउटसोर्स मैनपॉवर टेंडर में कथित घोटाले की जांच ईओडब्ल्यू करेगी
इंदौर : पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के 300 करोड़ के आउटसोर्स मैनपॉवर के टेंडर […]
September 23, 2019 पेट्रोलियम पदार्थों पर वैट बढाने के खिलाफ भाजयुमो का प्रदर्शन इंदौर : भाजयुमो इंदौर महानगर द्वारा मध्यप्रदेश में पेट्रोल एवं डीजल की दरों में भारी […]
March 4, 2021 अनावश्यक भीड़ को रोकने के लिए रेलवे ने प्लेटफार्म टिकट की दरों में किया भारी इजाफा
इंदौर : पश्चिम मध्य रेलवे ने स्टेशनों में प्रवेश के लिए प्लेटफॉर्म टिकट की सुविधा फिर […]
July 7, 2024 देरी से दफ्तर पहुंचने वाले कर्मचारियों पर गिरी गाज
330 कर्मचारियों का दिन का वेतन काटने के दिए गए निर्देश।
इंदौर : कलेक्टर कार्यालय में […]
January 16, 2022 खजराना गणेश मंदिर में 21 जनवरी से मनाया जाएगा तिल चतुर्थी महोत्सव, 51 हजार लड्डुओं का लगेगा भोग
इंदौर : खजराना गणेश मंदिर पर परंपरागत तिल चतुर्थी महोत्सव 21 जनवरी को मनाया जाएगा। इसकी […]
June 16, 2021 सामान्य दिनों की ओर लौट रहा इंदौर, कोरोना संक्रमण के मामलों में आई उल्लेखनीय गिरावट
इंदौर : शहर में भारी कहर ढाने के बाद कोरोना संक्रमण अब खत्म होने की कगार पर पहुंच गया […]
September 29, 2024 लता मंगेशकर अलंकरण से सम्मानित किए गए संगीतकार उत्तम सिंह और पार्श्व गायिका चित्रा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सम्मान स्वरूप शॉल श्रीफल, प्रशस्ति पत्र और दो - दो लाख […]