वॉशिंगटन डीसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका यात्रा के अंतिम चरण में वॉशिंगटन डीसी में आयोजित प्रवासी भारतीयों के कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने पीएम नरेन्द्र मोदी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। सिंगर मैरी के इस बर्ताव ने भारतीयों का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल होते ही दुनियाभर में गायिका मैरी मिलबेन की सराहना की गई।
दरअसल, पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा के आखिरी दिन उनके सम्मान में वॉशिंगटन डीसी में प्रवासी अमरीकी भारतीयों ने सम्मान समारोह का आयोजन किया था। ग्रैमी अवॉर्ड विनर अमेरिकी सिंगर और एक्ट्रेस मैरी मिलबेन ने पहले भारत का राष्ट्रगान गाकर उपस्थित जनसमुदाय की तारीफ बटोरी इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी के पैर छू कर उनका आशीर्वाद लिया।उनकी इस विनम्रता और पीएम मोदी के प्रति दर्शाए गए सम्मान ने भारत और दुनियाभर में रहने वाले भारतीयों का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल होते सिंगर मैरी की तारीफ में संदेशों की जैसे बाढ़ आ गई। हर कोई सिंगर मैरी की तारीफ कर रहा है।
बता दें कि अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन की भारत में भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। मैरी इससे पहले भगवान शंकर की आरती ‘ओम जय जगदीश हरे’ भी गा चुकी हैं।साल 2022 में मैरी को 76वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रागान प्रस्तुत करने के लिए बुलाया गया था और वो पहली अमेरिकी-अफ्रीकी सिंगर बन गईं जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता दिवस पर परफॉर्म किया।
Related Posts
October 19, 2024 केईएम मेडिकल स्कूल की ऐतिहासिक इमारत में भूतिया पार्टी मनाने पर चिकित्सकों ने जताया आक्रोश
एमजीएम एलुमनी एसो. और मेडिकल टीचर्स एसो. ने संयोगितागंज पुलिस को सौंपा […]
March 11, 2022 बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का सांसद लालवानी ने लिया जायजा,सर्वे के दिए निर्देश
इंदौर : पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान होने की खबर मिलने के बाद […]
March 20, 2022 रंगपंचमी पर उत्साह के साथ निकलेंगी रंगारंग गेर व फाग यात्रा,रहेंगे पुख्ता इंतजाम
इंदौर : मंगलवार 22 मार्च को उमंग, उल्लास और उत्साह के साथ परंपरागत रूप से रंग पंचमी की […]
September 21, 2021 जवाहर टेकरी पहुंचे कांग्रेसी नेता, नगर निगम पर लगाया श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ का आरोप
इंदौर : गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन में लापरवाही बरते जाने का मामला तूल पकड़ गया है, वहीं […]
January 22, 2025 रामेश्वर पटेल स्मृति टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट 08 फरवरी को
अधिवक्ताओं की टीमें कर सकेंगी शिरकत।
श्री गीता रामेश्वर ट्रस्ट, मप्र राज्य अधिवक्ता […]
May 9, 2021 संभागायुक्त से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल, अपने जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का लगाया आरोप
इंदौर : इंदौर काँग्रेस का उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल शहर काँग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल […]
April 17, 2017 सूचना का अधिकार और चुनौतियां विषय पर राष्ट्रीय परिसंवाद आजादी से पहले स्वाधीनता के लिये लड़े
अब सूचना के अधिकार के लिये संघर्ष करें
इन्दौर। देश […]