प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत

  
Last Updated:  July 9, 2023 " 08:49 pm"

मालवा की धरती पर सिर्फ भोजन ही अच्छा नहीं मिलता, स्वागत भी अच्छा किया जाता है : केंद्रीय मंत्री यादव

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं को किया संबोधित।

इंदौर : इंदौर प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री एवं मध्य प्रदेश के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव ने जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों, नगर पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठों के संयोजकों को संबोधित किया।

ऐतिहासिक जीत के साथ बनेगी सरकार।

इसके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का स्वागत करते हुए कहा कि उनके जैसे अनुभवी नेतृत्वकर्ता मध्य प्रदेश में चुनाव प्रभारी बनकर आए हैं। उन के मार्गदर्शन में 2023-24 में पुनः ऐतिहासिक जीत के साथ बीजेपी की सरकार बनेगी।

भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी बीजेपी।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भूपेंद्र यादव के साथ मेरा संबंध बहुत पुराना है। अगर उन्हें अनंत ज्ञान का सागर कहा जाए तो यह अतिशयोक्ति नहीं होगी। यादवजी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश में हम अबकी बार 200 पार के नारे को सार्थक करेंगे।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भूपेंद्र यादव ने कहा कि मालवा की धरती पर सिर्फ भोजन ही अच्छा नहीं मिलता स्वागत भी अच्छा किया जाता है आज दुनिया में भारत पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन कर उभरा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को संदेश दिया है कि भारत आतंकवाद को न सहन करेगा और न दुनिया में पनपने देगा। उन्होंने कहा कि संगठन एवं सभी जनप्रतिनिधि जी- 20 सम्मिट को सफल बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

इस मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, कैबिनेट मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, महापौर पुष्यमित्र भार्गव,संभाग प्रभारी राघवेंद्र गौतम, संभाग सह प्रभारी एवं नगर प्रभारी तेज बहादुर सिंह, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, जिला अध्यक्ष राजेश सोनकर, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, युवा आयोग के अध्यक्ष निशांत खरे, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, विधायक महेंद्र हार्डिया, विधायक मालिनी गौड़,पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, पूर्व आईडीए अध्यक्ष मधु वर्मा, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता गोपीकृष्ण नेमा और बाबू सिंह रघुवंशी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *