पीएम मोदी के कार्यकाल के 09 वर्ष पूर्ण होने पर बनाई गई कार्यक्रमों की रूपरेखा।
बीजेपी कार्यालय में आहूत की गई बैठक।
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा इंदौर महानगर की बैठक संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा अध्यक्ष रघु यादव ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। इसके तहत
विधानसभावार पिछड़ा वर्ग का सम्मेलन करना।
नगर के पिछड़ा वर्ग के प्रबुद्धजनों की संगोष्ठी आयोजित करना।
पिछड़ा वर्ग के जनप्रतिनिधियों की परिचर्चा आयोजित करना ।
विधानसभावार संयुक्त मोर्चा सम्मेलन करना।
20 से 30 तारीख तक महा जनसंपर्क अभियान कर केंद्र से निश्चित किए गए कार्यक्रमों में सहभागिता करना।
21 जून को योग दिवस,23 जून को बलिदान दिवस,25 जून को आपातकाल (काला दिवस) मनाना।
बैठक के दौरान नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए कार्यक्रमों एवं योजनाओं को आमजनों तक पहुंचाने के लिए निर्देशित किया।
कार्यक्रम में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नानूराम कुमावत, पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर अध्यक्ष रघु यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोनू आनिया, नगर महामंत्री जीतू कुशवाहा, डूंगर सिंह नगर, उपाध्यक्ष जितेंद्र कोल, अशोक काले एवं नगर पदाधिकारी,नगर कार्यकारिणी सदस्य, मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Related Posts
November 22, 2023 हाइकोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए संपन्न हुआ मतदान
09 पदों के लिए 25 प्रत्याशी थे चुनाव मैदान में।
1328 अधिवक्ताओं ने किया […]
September 8, 2021 भंवरकुआ पुलिस ने 4 शातिर नकबजनों को बनाया बन्दी, लाखों का चोरी का माल व छीने गए मोबाइल बरामद
इंदौर : थाना भंवरकुआं पुलिस ने डकैती की योजना बनाते 4 आदतन बदमाशों को धर- दबोचा। पकड़े […]
November 4, 2020 हाई कोर्ट को गुमराह कर तबादला रुकवाने वाले फॉरेस्ट SDO की याचिका खारिज, जुर्माना भी लगाया
इंदौर : मध्यप्रदेश शासन ने 15 सितंबर को इंदौर सीसीएफ के अधीन पदस्थ महू एसडीओ अजय कुमार […]
December 27, 2018 तीन तलाक़ बिल लोकसभा में पारित, कांग्रेस ने किया वॉकआउट नई दिल्ली: गुरुवार को लंबी बहस के बाद तीन तलाक़ बिल लोकसभा में पारित हो गया। बहस के दौरान […]
October 8, 2020 मानव सेवा की मिसाल थे अमरजीत सिंह सूदन- डीआईजी
इंदौर : मानव सेवा की मिसाल एवं सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कार्यरत् पुलिस के सहयोगी संगठन […]
March 4, 2023 लाडली बहना योजना के लिए आय, मूल निवासी प्रमाण पत्र आवश्यक नहीं
जिला प्रशासन ने नियमों को लेकर स्पष्ट की स्थिति।
इंदौर : मध्य प्रदेश में महिलाओं के […]
April 1, 2023 बावड़ी की छत ढहने से हुई जनहानि के मामले में मंदिर समिति के पदाधिकारियों पर एफआईआर
अपर कलेक्टर बेडेकर करेंगे मजिस्ट्रियल जांच
जांच के बिन्दु किए गए तय।
इंदौर : पटेल […]