इंदौर : विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण के क्रम में युनेस्को द्वारा देशभर में अधिसूचित 75 रामसर साइट में से इंदौर क्षेत्र स्थित सिरपुर तालाब व यशवंत सागर का वर्चुअल निरीक्षण किया। इस मौके पर सिरपुर तालाब पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी,महापौर पुष्यमित्र भार्गव व जनप्रतिनिधियों ने सिरपुर तालाब पर पौधरोपण भी किया। महापौर परिषद सदस्य राकेश् जैन, महापौर प्रतिनिधि भारत पारख, पार्षद कंचन गिदवानी, मुद्रा शास्त्री,योगेश गेंदर, सहायक यंत्री सुनील गुप्ता व अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।
यशवंत सागर पर विधायक मेंदोला ने किया पौधरोपण।
उधर रामसर साइट यशवंत सागर पर आयोजित पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के दौरान विधायक रमेश मैन्दोला, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, महापौर परिषद सदस्य निरंजनसिंह चौहान, पार्षद संध्या यादव, मनोज मिश्रा, खजुरिया संरपच संतोष चौकसे, उपयंत्री प्रिंस कुमार व अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा पौधरोपण किया गया।
पर्यावरण पर केंद्रित नुक्कड़ नाटक और पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन।
सिरपुर तालाब एवं यशवंत सागर तालाब पर पर्यावरण संरक्षण के क्रम में स्थानीय कलाकारों व कॉलेज के विद्यार्थियो द्वारा नुक्कड नाटक, पर्यावरण संरक्षण की थीम पर पेटिंग प्रतियोगिता, तालाब संरक्षण पर सुझाव व अन्य गतिविधियों का आयोजन भी किया गया।
Related Posts
April 24, 2024 बिना करदाता का पक्ष सुने असेसमेंट ऑर्डर में मनमाने ढंग से किए जा रहे एडिशन
आयकर की धारा 147 के असेसमेंट आर्डर के विरुद्ध की जाने वाली अपील पर सेमिनार का आयोजन […]
November 3, 2023 मास्टर प्लान बनाकर करेंगे विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 05 का विकास
विकास के नाम पर ठेकेदारों की कमाई और जनता का शोषण नहीं होने देंगे : पटेल
इंदौर : […]
October 31, 2020 साई आराधना के साथ संपन्न हुआ शाही भंडारा, अंतिम दिन भी हजारों लोगों ने ग्रहण की भोजन प्रसादी
इंदौर : एबी रोड स्थित बिच्छू दास की बगीची पर चल रहे शाही साई भंडारे में पांचवें और […]
January 28, 2021 शहीद देवेंद्र सिंह स्मृति जिला स्तरीय फुटबॉल स्पर्धा का आईजी ने किया शुभारंभ
इंदौर: कोरोना काल में अपनी ड्यूटी निभाते हुए कोरोना संक्रमण का शिकार होकर अपनी जिंदगी […]
August 12, 2020 कैलाश विजयवर्गीय ने कसा कमलनाथ पर तंज, उनमें ढलती उम्र में जागा है ईश्वर के प्रति अनुराग.. इंदौर : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पूर्व सीएम कमलनाथ द्वारा धार्मिक […]
May 10, 2021 साथ कोई ना रहा, दुःख इसका मैं क्यों करूं..?
🔺दिलीप लोकरे🔺
जो खो गया, वो खो गयाजो हो गया, वो हो गया…..दुनिया की बस ये ही रीत […]
November 26, 2019 भागवत ज्ञान यज्ञ में मनाया गया रुक्मिणी विवाह प्रसंग इंदौर : नंदानगर रोड नम्बर एक पर चल रहे संगीतमय भागवत ज्ञान यज्ञ में रुक्मिणी विवाह […]