इंदौर : बीजेपी के वयोवृद्ध नेता और बड़े भैया के संबोधन से शहर में अपनी अलग पहचान रखने वाले विष्णुप्रसाद शुक्ला पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ्य हैं। विजय नगर क्षेत्र स्थित राजश्री अपोलो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। विधायक पुत्र संजय शुक्ला सहित पूरा शुक्ला परिवार उनकी तीमारदारी में जुटा है। बड़े भैया के एडमिट होने की खबर पाकर शहर व प्रदेश के तमाम दिग्गज नेता, समाजसेवी और विशिष्टजन उनकी कुशलक्षेम जानने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं।
रविवार को इंदौर आए पूर्व सीएम कमलनाथ भी देर शाम राजश्री अस्पताल पहुंचे और विधायक संजय शुक्ला से मिलकर बड़े भैया के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बड़े भैया के शीघ्र स्वस्थ्य होने की भी कामना की।
बीजेपी नगर अध्यक्ष भी पहुंचे अस्पताल।
बीजेपी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे भी राजश्री अस्पताल पहुंचे और बड़े भैया की तबीयत का जायजा लिया। विधायक संजय शुक्ला ने रणदिवे को बड़े भैया के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि धीरे – धीरे उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। इसके अलावा अन्य कई नेता व विशिष्टजन भी बड़े भैया का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे।
Related Posts
May 16, 2022 शहर कांग्रेस ने सदस्यता राशि प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जमा की
इंदौर : पिछले दिनों चलाए गए सदस्यता अभियान के तहत इंदौर में शहर कांग्रेस द्वारा एकत्रित […]
October 24, 2022 एम आर – 4 में बाधक बस्ती हटेगी, पीएम आवास योजना के फ्लैट में शिफ्ट होंगे रहवासी
एमआर-4 में बाधक लक्ष्मीबाई नगर बस्ती हटेगी।
इंदौर। एमआर-4 (MR-4) में बाधक बन रही […]
October 2, 2022 ऊर्जा बचत में भी इंदौर व मप्र बनेगा नंबर वन
सौर उर्जा से संचालित कोल्ड स्टोरेज का कृषि मंत्री ने किया उद्घाटन।किसानों की तरक्की से […]
May 3, 2025 प्रधानमंत्री मोदी ने सेना को दी खुली छूट
नौसेना, थलसेना और वायु सेना के प्रमुखों के साथ बैठक में बोले पीएम मोदी, उन्हें सेना की […]
November 29, 2021 इंदौर बीजेपी कार्यालय में ताबड़तोड़ बुलाई गई प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक, सीएम शिवराज भी हुए शामिल
इंदौर : स्थानीय बीजेपी कार्यालय पर आयोजित पार्टी संगठन की बड़ी बैठक शुरू हो गई है। सीएम […]
July 11, 2020 ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान के तहत एमएसएमई इकाइयों को दिया गया 1.10 लाख करोड़ का लोन- लालवानी इंदौर : सांसद शंकर लालवानी और बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे का कहना है कि 'आत्मनिर्भर […]
September 23, 2023 हाइकोर्ट व जिला कोर्ट के न्यायाधीशों ने भी किया टू व्हीलर व साइकिल का इस्तेमाल
इंदौर : पर्यावरण सुधार की दिशा में मनाए गए नो कार डे के तहत हाइकोर्ट व जिला कोर्ट के […]