कलाकारों को उनकी प्रस्तुति का पैसा तत्काल दिया जाएं – शुक्ला
इंदौर : कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने कहा है कि केंद्र सरकार, राज्य सरकार और इंदौर नगर निगम द्वारा प्रवासी भारतीय सम्मेलन के आयोजन पर अरबों रुपए खर्च किए गए । इसके बाद भी इस आयोजन के दौरान अपनी कला प्रस्तुत करने वाले कलाकारों को उनका पारिश्रमिक नहीं दिया जा रहा है । यह इन कलाकारों का अपमान है । कलाकारों को उनके मानदेय का पैसा तत्काल दिया जाना चाहिए ।
शुक्ला ने कहा कि प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर आयोजित 3 दिन के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री भी आए थे । इस आयोजन के अतिथि प्रवासी भारतीय शहर के भ्रमण पर गए थे । इस दौरान शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी थी।
शुक्ला ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इंदौर के इन कलाकारों को अब तक उनके हक का पैसा नहीं दिया गया है। कलाकारों द्वारा जब अपने पारिश्रमिक की मांग के लिए फोन लगाया जाता है तो आयोजक फोन भी नहीं उठाते हैं । इंदौर नगर निगम द्वारा इन कलाकारों के साथ किया जा रहा यह व्यवहार अपमान जनक है ।
शुक्ला ने मांग की है कि इन कलाकारों को उनके परिश्रम का पैसा तत्काल दिया जाएं । कलाकारों को पैसे देने में लेतलाली करने वालों पर कार्रवाई की जाएं।
Related Posts
November 5, 2020 दिवाली पर अबाधित बिजली आपूर्ति के लिए एक सप्ताह में पूरे करें मेंटेनेंस कार्य- तोमर
इंदौर : रोशनाई का महापर्व दीपावली कुछ ही दिनों बाद आनेवाला है। रोशनी के इस पर्व पर […]
January 5, 2022 हजारों अनाथों को ममता की छांव देनेवाली सिंधुताई का निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
पुणे : हजारों अनाथ बच्चों की मां बनकर उनकी देखभाल करने वाली सामाजिक कार्यकर्ता और […]
March 20, 2022 ग्वालियर पुलिस ने 12 लाख की लूट की घटना का किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
ग्वालियर : क्राइम ब्रांच व थाना मोहना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में थाना मोहना क्षेत्र […]
November 21, 2023 कांग्रेस के आदिवासी नेता उमंग सिंघार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत
सिंघार के खिलाफ उनकी पत्नी द्वारा लगाई उत्पीड़न की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज […]
January 29, 2020 राम- कृष्ण के बिना भारतीय संस्कृति और जनमानस परिपूर्ण नहीं हो सकते.. इंदौर : भगवान और भक्त एक- दूसरे के पूरक भी हैं और पर्याय भी। दोनों का एक- दूसरे के बिना […]
June 1, 2021 पांच फ़ीसदी रह गया संक्रमण, अस्पतालों में मरीजों की तादाद में आई खासी गिरावट
इंदौर : कोरोना संक्रमण का दायरा सिमटकर अब 5 फ़ीसदी तक पहुंच गया है। सोमवार 31 मई को नए […]
January 16, 2024 जीआरपी के प्रधान आरक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आगाज
जी.जी. पान्डेय, सेवा निवृत्त पुलिस महानिरीक्षक मुख्य अतिथि के बतौर रहे मौजूद । […]