बीजेपी में कार्यकर्ताओं की योग्यता और मेहनत को दिया जाता है महत्व- शर्मा

  
Last Updated:  March 12, 2022 " 09:36 pm"

इंदौर : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने भाजपा कार्यालय पर नवनियुक्त नगर कार्यकारिणी की बैठक बुलाई। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें शुभकामनाएं दी।

कार्यकर्ताओं की योग्यता और मेहनत को महत्व।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष वी.डी शर्मा ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पन्ना प्रमुख और मंडल स्तर से काम शुरू करने वाले कार्यकर्ताओं को नगर और प्रदेश तक का दायित्व मिलना, यह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। यहाँ सिर्फ कार्यकर्ता की योग्यता, कार्य और लगन को महत्व दिया जाता है।

मिली जिम्मेदारी को बेहतर ढंग से निभाएं।

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने पदाधिकारियों से कहा कि जो पद उन्हें मिला है, उसकी जिम्मेदारी का निर्वहन किस तरह बेहतर ढंग से किया जा सकता है, उस पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी में एक पद्धति का विकास करके दिया है। राजमाता सिंधिया, सुमित्रा महाजन ताई जी, नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा जैसे वरिष्ठजनों ने पार्टी को कठिन समय में अपनी मेहनत से सींचा है। उन्होंने आगे कहा कि आज की पीढ़ी बहुत भाग्यशाली है जिन्हें समाज का इतना सकारात्मक वातावरण मिला है। अगर मध्य प्रदेश की बात की जाए तो शिवराजसिंह चौहान, कैलाश विजयवर्गीय, नरेंद्रसिंह तोमर, नरोत्तम मिश्रा एवं अन्य वरिष्ठजनों ने पार्टी के लिए कड़ा संघर्ष किया है। शर्मा ने कहा कि ऑर्गेनाइजेशन में पारंगतता मध्यप्रदेश एवं इंदौर के कार्यकर्ताओं की खूबी है। अन्य राज्यों में भी प्रदेश के कार्यकर्ताओं को गंभीरता से लिया जाता है और कहां जाता है कि मध्य प्रदेश में आईडियल ऑर्गेनाइजेशन है।

नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने नगर कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए कहा कि हमे जो पद मिला है, उसका दायित्व बोध होना चाहिए मद नही। जो भी कार्य प्रदेश नेतृत्व द्वारा हमें सौंपा जाएगा उसे बूथ स्तर तक कितने बेहतर ढंग से पहुंचाया जाए,इसपर ध्यान दिया जाना चाहिए।

मंच पर प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी भगवानदास सबनानी, मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, नगर प्रभारी तेजबहादुर चौहान, विधायक महेंद्र हार्डिया, मालिनी गौड़ व आकाश विजयवर्गीय और पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित किया और शुभकामनाएं दी।

नवनियुक्त पदाधिकारी नगर उपाध्यक्ष अशोक चौहान, मुकेश मंगल, नारायण पटेल, पदमा भोजे, एकलव्यसिंह गौड, प्रणव मंडल, प्रकाश राठौर, गायत्री गोगडे, पवन जायसवाल, योगश गेंदर, दीपक राजपूत, नगर महामंत्री संदीप दुबे, सुधीर कोल्हे, सविता अखण्ड, नगर मंत्री वैभव शुक्ला, निक्की करोसिया, ज्योति पडित, अजीतसिंह राय, अनिता व्यास, अतुल बनवड़ीकर, मनदीपसिंह बाजवा, माधुरी जायसवाल, राजूसिंह चौहान, पप्पू शर्मा, दिलीप ठाकुर, कोषाध्यक्ष गुलाब ठाकुर, कार्यालय मंत्री ऋषि खनूजा, सह कार्यालय मंत्री नितीन पाण्डे, मीडिया प्रभारी रितेश तिवारी सभी नगर पदाधिकारियों का प्रदेश अध्यक्ष श्री वी.डी शर्मा एवं नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने इस मौके पर अभिनंदन किया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *