इंदौर : पिट्टू फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा पारम्परिक भारतीय खेल पिट्टू की सीनियर राष्ट्रीय स्पर्धा 26 से 28 सितंबर तक बास्केटबॉल काम्प्लेक्स में आयोजित की गई है।
12 राज्यों की टीमें कर रहीं शिरकत।
पिट्टू फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष कैलाश विजयवर्गीय ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्पर्धा में मप्र सहित 12 राज्यों के 250 खिलाड़ी व अधिकारी भाग लेंगे। स्पर्धा का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री निशिथ प्रमाणिक के मुख्य आतिथ्य में 26 सितंबर को सुबह 11 बजे होगा।
प्राचीन पारम्परिक खेल है पिट्टू।
कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि पिट्टू भारत के सबसे प्राचीन व पारम्परिक खेलों में से एक है। यह खेल 5 हजार सालों से खेला जा रहा है। विभिन्न राज्यों में इसे अलग- अलग नामों से जाना जाता है।
इसतरह खेला जाता है खेल।
पिट्टू खेल के लिए बकायदा नियम बनाए गए हैं। इसमें प्रत्येक टीम में 12 खिलाड़ी होते हैं। दो टीमों के बीच 10-10 मिनट के दो सेट खेले जाते हैं। सात निर्धारित पीस से बने पिट्टू सेट को गिराकर पुनः उसी क्रम में जमाकर अंक अर्जित करने वाली टीम को स्ट्राइकर और पिट्टू सेट को जमाने से रोकने वाली टीम को डिफेंडर कहा जाता है। निर्धारित समय में जो टीम अधिक स्कोर बनाती है, उसे विजयी घोषित किया जाता है।
Related Posts
May 23, 2023 द केरला स्टोरी दे रही सही – गलत का ज्ञान
फिल्म देखने के बाद इंदौर में एक युवती ने धर्मांतरण का दबाव बना रहे युवक की शिकायत […]
November 28, 2018 मप्र में 230 सीटों पर पर चल रहा शांतिपूर्ण मतदान मप्र में विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान शान्तिपूर्ण ढंग से चल रहा है। सुबह से ही लोग मतदान […]
August 7, 2021 कमलनाथ ने नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़ने के दिए संकेत, शर्मा या वर्मा को मिल सकता है मौका…?
भोपाल : लगता है देर से ही सही पर पूर्व सीएम कमलनाथ को ये समझ आ गया है कि कांग्रेस के […]
August 16, 2021 राजनीति और पत्रकारिता दोनों में संतुलन जरूरी- नरोत्तम
धार : धार जिला पत्रकार संघ के सारस्वत आयोजन 'शब्द समागम' का सातवां क्रम स्वतंत्रता दिवस […]
April 17, 2017 मुख्यमंत्री की घोषणा: पंचायतों को मिलेगा 6000 रुपए का वार्षिक सत्कार भत्ता भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि जिस कार्य, योजना की राशि पंचायतों […]
March 15, 2024 कुमार गंधर्व ने शास्त्रीय संगीत के मूल स्वरूप में कभी बदलाव नहीं किया
उन्हें विद्रोही कलाकार कहना सही नहीं।
कबीर के दर्शन से था कुमारजी का […]
January 4, 2023 निर्मला देवी पाठक सर्वश्रेष्ठ यातायात प्रबंधन मित्र पुरस्कार से नवाजी गई कुसुम नवाल
यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा श्रीमती नवाल को 51 हजार रुपए, सम्मान पत्र व पुष्प गुच्छ […]