इंदौर: बीजेपी की शहर और ग्रामीण इकाई का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार शाम जिला निर्वाचन अधिकारी से मिला और उन्हें मुख्य निर्वाचन अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिये इंदौर की एसएसपी रुचि वर्धन मिश्र के तुरन्त तबादले की मांग की गई। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि एसएसपी रुचि वर्धन आचार संहिता लागू होने के बावजूद प्रदेश की कांग्रेस सरकार के इशारे पर काम कर रही है।
आयकर विभाग की कार्रवाई में बाधा डालने के प्रयास का एसएसपी पर आरोप।
बीजेपी नेताओं का कहना था कि सीएम कमलनाथ के निजी सचिव प्रवीण कक्कड़ के घर चल रही आयकर विभाग की कार्रवाई में बाधा डालने एसएसपी रुचि वर्धन वहां पहुंची थी। कांग्रेस सरकार के इशारे पर उन्होंने ऐसा किया। आचार संहिता लागू होने पर भी उनका ये आचरण अनैतिक और अवैधानिक है । इससे ये भी साबित होता है कि उनकी निष्ठा संविधान और आचार संहिता की बजाए कांग्रेस के प्रति है। ऐसे में उनके रहते स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है।
बीजेपी ने चुनाव की निष्पक्षता कायम रखने के लिए एसएसपी रुचि वर्धन के स्थानांतरण की मांग मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की है।
ज्ञापन देनेवालों में वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, बीजेपी शहर अध्यक्ष गोपी नेमा, जिला अध्यक्ष रवि सोमानी, विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, पूर्व आईडीए अध्यक्ष शंकर ललवानी, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, राजेश सोनकर और प्रवक्ता उमेश शर्मा सहित अन्य पार्टी नेता शामिल थे।
Related Posts
October 28, 2020 झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने वाली पार्टी है कांग्रेस- तोमर
इंदौर : सांवेर विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट के समर्थन में बुधवार […]
May 19, 2024 वैज्ञानिक पद्धति पर आधारित हैं हिंदू धर्म के सोलह संस्कार: रघुवीर सिंह
आरएसएस के 15 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग का धामनोद में शुभारंभ।
इंदौर : राष्ट्रीय […]
January 20, 2021 वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्ग कलाकार प्रभात चटर्जी से मिले कलेक्टर, माइग्रेन का इलाज करवाने के अधिकारियों को दिए निर्देश
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने बुधवार को चटर्जी आर्केस्टा के फाउंडर प्रभात चटर्जी से […]
April 3, 2022 सरकारी तंत्र के नकारापन से अधूरी है, तुलसी नगर से राम मंदिर निपानिया तक की सड़क
इंदौर : तुलसी नगर की ओर अपोलो डीबी सिटी 200 फीट चौड़ी मुख्य सड़क का 500 मीटर का अधूरा […]
April 10, 2022 हजारों दीपकों के साथ की गई प्रभु श्रीराम की महाआरती, राम नाम के जयघोष से गूंजा दशहरा मैदान
इंदौर : अयोध्या की पावन धरा से लाए गए सरयू के जल और अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर की […]
September 19, 2022 अभिनव कला समाज के मंच पर स्लाइड गिटार वादक मनीष पिंगले की मनभावन प्रस्तुति
'गुरुवे नमः ' में वलीवडेकर सर को चढ़ाए संगीत के अर्घ्य।
इंदौर : स्लाइड गिटार और गायन […]
January 31, 2022 ज्वेल, तिवारी, लोकरे और अन्ना दुरई टेबल- टेनिस के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
इंदौर : राजेश ज्वेल, अरविंद तिवारी, दिलीप लोकरे और अन्ना दुराई ने इंदौर प्रेस क्लब में […]