प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
इंदौर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के यूजी परिसर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रेस्टीज शिक्षण समूह के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों विशेष रूप से प्रेस्टीज पीजी कैंपस, यूजी कैंपस, लॉ कैंपस और प्रेस्टीज पब्लिक स्कूल के शिक्षक, स्टाफ और विद्यार्थी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ.नेहा राका ने सभी प्रतिभागियों को योगाभ्यास करवाया और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं।
मुख्य अतिथि का स्वागत मोनिका डेविश जैन द्वारा किया गया।इस सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रेस्टीज यूनिवर्सिटी के चांसलर तथा प्रेस्टीज एजुकेशन फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. डेविश जैन ने सपरिवार शामिल होकर योगाभ्यास किया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संस्थान के सभी फैकल्टीज, छात्रों से योग को अपने दैनिक जीवन में अपना कर एक स्वस्थ जीवन जीने का अनुरोध किया। इस सामूहिक योग कार्यक्रम में संस्थान परिसर के पास निवासरत परिवारों के सदस्यों ने भी भाग लिया। पीआईएमआर यूजी के डायरेक्टर डॉ.एस रमन अय्यर ने आभार माना।
Related Posts
June 19, 2020 पीएम मोदी के मजबूत नेतृत्व में भारत न झुकेगा और न पीछे हटेगा- राकेश सिंह इंदौर : बीजेपी देशहित से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर सभी की राय का सम्मान करती है, इसीलिए […]
February 9, 2019 इंदौर की चाबी मेरे पास ही रहेगी- ताई इंदौर: लोकसभा स्पीकर और स्थानीय सांसद सुमित्रा महाजन ने साफ कर दिया है कि वे इस बार भी […]
September 22, 2020 चूहों के शव कुतरने के मामले की होगी मजिस्ट्रियल जांच इंदौर : एमवायएच में शव के स्ट्रेचर पर पड़े- पड़े कंकाल में बदलने का मामला अभी ठंडा भी नहीं […]
December 2, 2021 चुनावी सर्वे से प्रभावित नहीं होते मतदाता, उनकी समझ पर सवाल खड़े करना गलत- देशमुख
इंदौर। ये कहना गलत है कि चुनावी सर्वे से मतदाता प्रभावित होते हैं। मतदाताओं की समझ पर […]
August 11, 2021 भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान
इंदौर : भारत छोड़ो आंदोलन की 79 वी वर्षगांठ के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के […]
August 5, 2021 दंगल में मंगल : कुश्ती में रवि दाहिया का स्वर्ण या रजत पक्का
ओलिम्पिक विशेष
भारत को बैडमिंटन में लगातार तीन ओलंपिक से पदक मिला है तो, कुश्ती में […]
February 8, 2019 सिंचाई विभाग की खेलकूद स्पर्धा 9 फरवरी से इंदौर: मप्र सिचाई विभाग की 29 वी अन्तरक्षेत्रीय खेलकूद स्पर्धा 9 से 14 फरवरी तक इंदौर […]