छोटे – मोटे डिफॉल्ट होने पर भी प्रॉसीक्यूशन नोटिस भेजे जाने का किया विरोध।
इंदौर : टैक्स प्रैक्टिश्नर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान आयकर आयुक्त इंदौर अजय कुमार अत्रि को ज्ञापन सौंपा। इसमें माँग की गई कि टीडीएस/टीसीएस डिफ़ॉल्ट होने पर विभाग द्वारा करदाताओं के विरुद्ध बड़ी संख्या में प्रोसीक्यूशन नोटिस जारी किए जा रहे हैं यहाँ तक कि छोटी छोटी डिफ़ॉल्ट पर भी प्रोसीक्यूशन लॉंच किया जा रहा है। टीपीए के अध्यक्ष सीए शैलेंद्र सिंह सोलंकी एवं मानद सचिव सीए अभय शर्मा ने बताया कि सीबीडीटी के नॉटिफ़िकेशन में स्पष्ट लिखा है कि 25 लाख से कम की डिफ़ॉल्ट राशि तथा टीडीएस/टीसीएस ब्याज सहित जमा कर दिया गया हो तो प्रोसीक्यूशन लाँच नहीं किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सर्कुलर के अनुसार प्रोसीक्यूशन पॉवर का उपयोग अपवाद स्वरूप ही होना चाहिए जबकि ऐसा देखने में आया है कि इंदौर में ही बड़ी संख्या में ऐसे नोटीस जारी लिए गए हैं।
इस अवसर पर सीए प्रमोद गर्ग, सीए जे पी सराफ़, सीए अजय सामरिया, सीए सोम सिंहल उपस्थित थे।
Related Posts
September 26, 2019 ‘प्लास्टिक मुक्त भारत’ के संकल्प के साथ निकलेगी विशाल चुनरी यात्रा इंदौर : बीते नौ वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी नवरात्रि के दौरान 6 अक्टूबर […]
May 26, 2020 इंदौर में संक्रमित मरीजों की संख्या घटी, भर्ती मरीजों की सेहत में भी तेजी से हो रहा सुधार इंदौर : बीते कई दिनों से कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी चिंता का सबब बनीं हुई थी। पर जिला […]
June 9, 2020 आबकारी विभाग ने अपने हाथ में लिया शराब दुकानों का संचालन, ग्रामीण क्षेत्र की खोली गई दुकानें इन्दौर : आखिरकार 78 दिन बाद जिले की शराब दुकानें खोल दी गईं। शहर की दुकानें फिलहाल बंद […]
November 15, 2018 आदर्श मतदान केंद्रों पर होंगे फीडिंग रूम और रैंप इंदौर: चुनाव आयोग के दिशा- निर्देशों के अनुरूप इंदौर जिले में आदर्श मतदान केंद्र भी बनाए […]
October 2, 2021 समूह में पहुंची महिलाओं ने मंडी व्यापारी के गल्ले से उड़ाए लाखों रुपए, 2 महिलाओं को पकड़कर किया गया पुलिस के हवाले
उज्जैन : चिमनगंज मंडी में व्यापारी के गल्ले से सरे बाजार महिलाओं ने 4 लाख रुपए उड़ाए। […]
June 26, 2022 इंदौर प्रेस क्लब में आमने – सामने हुए बीजेपी, कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी
स्मार्ट सिटी में जमीन देने वालों को नक्शा शुल्क से दिलाएंगे मुक्ति - शुक्ला।
इंदौर […]
January 1, 2020 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मंजूर बेग का जन्मदिन, गरीबों को बांटे कम्बल इंदौर : मंगलवार 31दिसंबर की शाम जब शहर के लोग बीते वर्ष को अलविदा कहने के साथ नए वर्ष […]