इंदौर : आशंका के विपरीत अनलॉक पीरियड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। टेस्टिंग के अनुपात में संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से गिरावट आई है। ताजा जानकारी के मुताबिक संक्रमितों की दर डेढ़ फीसदी रह गई है।
3 हजार से ज्यादा टेस्ट, 41 पॉजिटिव।
सीएमएचओ कार्यालय प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार 10 जून को 1028 सैम्पल जांच हेतु भेजे गए। पेंडिंग सैम्पल मिलाकर कुल 3107 सैम्पल्स की जांच रिपोर्ट सीएमएचओ को प्राप्त हुई। इनमें से 3039 सैम्पल निगेटिव पाए गए। केवल 41सैम्पल पॉजिटिव निकले। आज दिनांक तक का डाटा देखें तो 53 हजार 661 सैम्पलों की जांच की गई।इनमें 3922 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए हैं।
66 फीसदी से ज्यादा मरीज हुए ठीक।
इंदौर में कोरोना ग्रसित मरीज रिकवर होने का सिलसिला भी तेजी से बढा है। बुधवार को 27 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अब तक 2618 मरीज कोरोना को परास्त कर घर लौट गए हैं। इनका औसत देखा जाए तो 66 फीसदी से ज्यादा बैठता है। 1141 मरीजों का इलाज फिलहाल चल रहा है।
2 और मरीजों की मौत, 163 हुआ मौतों का आंकड़ा।
कोरोना से होनेवाली मौतों में कमीं जरूर आई है पर दो- तीन मरीज प्रतिदिन अपनी जान गंवा रहे हैं। बुधवार को भी दो मरीज अपनी जान गंवा बैठे। इन्हें मिलाकर अब तक 163 मरीज कोरोना का ग्रास बन चुके हैं।
Related Posts
July 4, 2022 मुख्यमंत्री आए और महंगी बिजली का झटका दे गए- शुक्ला
मुख्यमंत्री ने फिर इंदौर के लोगों को धमकाया।
वहीं घोषणाएं दोहरा गए, जो सालों से कर […]
September 25, 2021 पुलिया से नाले में जा गिरी अनियंत्रित कार, तीन युवकों की मौत, तीन घायल
इंदौर : बडगोंदा थाना क्षेत्र के समीप इंदौर की ओर तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर […]
June 12, 2023 जहर खुरानी के मामले का आरोपी जीआरपी रतलाम की गिरफ्त में आया
इंदौर : जहर खुरानी मामले में जीआरपी रतलाम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया […]
November 2, 2021 डॉ. रीना रवि मालपानी सूर्य सिद्धि एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित
पुणे : सूर्यदत्ता इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एवं सिद्धि फ़ाउंडेशन, पुणे के संयुक्त […]
July 23, 2021 1 अगस्त से फिर खुलेगा ग्वालियर का जयविलास पैलेस म्यूजियम
ग्वालियर : शहर का जयविलास पैलेस म्यूजियम कोविड महामारी के चलते दो वर्ष से बंद था । इसे […]
February 25, 2024 हार्ट अटैक आने पर सीपीआर देकर बचाई जा सकती है व्यक्ति की जान
माधव सृष्टि चमेली देवी मेडिकल सेंटर में मरीज व परिजनों को लाइव डेमो के जरिए दिया गया […]
September 5, 2019 भारी बारिश से मुम्बई के हाल बेहाल मुंबई : मंगलमूर्ति की आराधना में डूबे मुम्बई शहर और आसपास के इलाकों में मंगलवार शाम से […]