जावरावासियों का पहला मिलन समारोह संपन्न।
इंदौर : इंदौर में निवास करने वाले जावरावासियों का पहला मिलन समारोह रवींद्र नाट्यगृह में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 300 से अधिक परिवार उपस्थित हुए जिन्होंने एक-दूसरे को गले लगाकर पुरानी यादों को साझा किया। सभी परिवारों ने मंच पर आकर अपना परिचय भी दिया।
कार्यक्रम संयोजक सुभाष वन्यायक्या व पुखराज पगारिया ने बताया कि इंदौर में जल्द ही जावरा अतिथि गृह की व्यवस्था की जा रही है जिसमें जावरा से आने वाले मरीजों, परिजन एवं विद्यार्थियों के ठहरने की उचित व्यवस्था रहेगी।
कार्यक्रम संयोजक मनोज बाकलीवाल एवं प्रदीप लालवानी ने बताया कि जावरा से इंदौर आने वाले मरीजों के लिए अत्याधुनिक एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की जा रही है।
इस अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया गया जिसमें प्रसिद्ध गायक चिंतन बाकीवाला, अनामिका बाकलीवाल, साना जैन एवं अल्तमास ने प्रभावी प्रस्तुति देकर सभी का मन जीत लिया।
समारोह में स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल,समाजसेवी अजीत लालवानी, नरेन्द्र वेद,आईएएस रवि डफ़रिया अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में नरेन्द्र लुनिया, सुशील गादिया, वीरेन्द्र संघवी, विकास ओस्तवाल, देवेंद्र गादिया, रेखा जैन, सरोज मेहता, अंजली पगारिया एवं जागृति भंडारी ने सभी जावरावासियों का स्वागत किया। अंत में पंकज बाफना ने आभार माना।
Related Posts
July 11, 2019 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को अदालत ने सुनाई फांसी की सजा भोपाल: 8 साल की बच्ची को अगवा करने के बाद दुष्कर्म कर उसकी निर्मम हत्या करनेवाले आरोपी […]
June 5, 2022 अब डाकघरों से भी बुक किए जा सकेंगे रेलों के टिकट, लोगों को कतारों से मिलेगी निजात
नई दिल्ली : भारतीय रेलवे ने देशभर में 45,000 डाकघरों में रेलवे टिकट बुकिंग की व्यवस्था […]
December 22, 2019 दादी जानकीजी के सान्निध्य में मनाया जाएगा स्वर्ण जयंती महोत्सव इंदौर : ब्रह्माकुमारी संस्थान के इंदौर जोन का स्वर्ण जयंती महोत्सव रविवार 22 दिसंबर को […]
November 9, 2024 इंडियन डेंटल एसो. से प्रमाणित होने वाला डाबर रेड पेस्ट बना पहला आयुर्वेदिक ब्रांड
इंदौर : डाबर रेड पेस्ट, इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) से प्रतिष्ठित सील ऑफ एक्सेप्टेन्स […]
July 29, 2021 दुनिया के 70 फीसदी बाघों का घर भारत है- पीएम मोदी
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर सभी वन्यजीव […]
October 25, 2016 भोपाल आए CBI डायरेक्टर, कहा- व्यापमं घोटाले की तेजी से करो जांच भोपाल. व्यापमं गड़बड़ी मामले की जांच सीबीआई ने तेज कर दी है। सोमवार को सीबीआई डायरेक्टर […]
June 2, 2022 महिलाओं के गले से मंगलसूत्र लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : शहर में मंगलसूत्र लूटने की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर अपराधियों को […]