न्यूजर्सी : अमेरिका के पूर्वोत्तर राज्यों में आए बर्फीले तूफान ‘ओरलेना’ ने भारी तांडव मचाया है। बर्फबारी का आलम कुछ ऐसा रहा कि चारों ओर बर्फ ही बर्फ नजर आ रही थी। न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और फिलाडेल्फिया इस बर्फीले तूफान से सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं।
न्यूजर्सी से हमारी सहयोगी रेखा वासुदेव ने बताया कि ओरलेना तूफान से करोड़ों लोग प्रभावित हुए हैं।सड़कों, घरों और वाहनों की छतों पर बर्फ की मोटी परत जम गई है। घरों की बिजली गुल होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। न्यूजर्सी व अन्य इलाकों में सर्द आपातकाल घोषित कर दिया गया है।
रेखा ताई ने बताया कि वॉशिंगटन और बोस्टन में 10 इंच से ज्यादा बर्फबारी हुई है। सैकड़ों वाहन बर्फ में फंस गए हैं।
हजारों घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द।
बर्फीले तूफान से सड़क, ट्रेन व हवाई यातायात लगभग ठप हो गया है। 1600 से ज्यादा घरेलू व बाहर जाने वाली उड़ानें रोक दी गई हैं। विशेष तौर पर प्रशिक्षित
दल राहत व बचाव कार्य में जुट गए है।
आपको बता दें कि करीब डेढ़ माह पूर्व भी अमेरिका के उत्तर पूर्व राज्यों में भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया था।
Related Posts
February 11, 2021 21 फरवरी को इंदौर आएंगे कमलनाथ, कांग्रेस के संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन में करेंगे शिरकत
इंदौर : मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी नगर निगम, नगर पंचायतों, नगर पालिका के […]
July 7, 2020 मतदाता सूची को लेकर दावे- आपत्तियों का समय बढाया जाए- बीजेपी इंदौर : भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे के नेतृत्व मेंं प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर कार्यालय […]
March 18, 2021 अगले 5 दिनों में मुम्बई, नागपुर, पुरी और लिंगमपल्ली के लिए शुरू होगा ट्रेनों का परिचालन
इंदौर : बीते वर्ष लॉकडाउन के समय से ठप हुआ यात्री ट्रेनों का परिचालन अब पटरी पर लौटने […]
December 23, 2021 सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की विचारधारा को लेकर काम कर रही बीजेपी, जिला प्रशिक्षण वर्ग में बोले वरिष्ठ नेता
इंदौर : भाजपा जिला इंदौर ग्रामीण के प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन वरिष्ठ नेताओं ने शिविर […]
June 18, 2023 वार्ड चुनाव में फेल साबित हुआ कमलनाथ का चुनाव मैनेजमेंट
🟢 चुनावी चटखारे 🟢
(कीर्ति राणा)मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 28 जीतने के बाद […]
July 5, 2025 सड़क धंसने की घटना से समूची व्यवस्था पर सवाल उठाना गलत..
तुरंत कर दी गई थी धंसी सड़क की मरम्मत, दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई..
पत्रकारों से […]
October 25, 2024 दीपक मद्दा को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
इंदौर : भूमाफिया दीपक मद्दा को ईडी के मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई […]