नाथूराम गोडसे पर फ़िल्म का निर्माण करेंगे राज शांडिल्य, 2023 में होगी रिलीज

  
Last Updated:  March 30, 2022 " 05:35 pm"

इंदौर : ख्यात पटकथा लेखक और निर्देशक राज शांडिल्य नाथूराम गोडसे के जीवन पर फ़िल्म बनाने जा रहे हैं। यह फ़िल्म पूरी तरह सत्य घटनाओं पर आधारित होगी। वर्ष 2023 में 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर इसे रिलीज किया जाएगा। राज शांडिल्य हाल ही में प्रेस्टीज फ़िल्म समारोह में भाग लेने इंदौर आए थे, उसी दौरान उन्होंने यह जानकारी दी।

किसी को सही- गलत साबित करना उद्देश्य नहीं।

राज शांडिल्य का कहना है कि गोडसे को लेकर व्यापक अध्ययन किया जा रहा है। पूरे तथ्यों के साथ यह फ़िल्म बनाई जाएगी। शांडिल्य का कहना था कि उनकी फिल्म किसी को सही या गलत साबित करने के लिए नहीं है। इस फ़िल्म के जरिए वे केवल सत्य घटना को दर्शकों के सामने रखेंगे।

हर सत्य घटना के साथ विवाद जुड़े हैं।

गोडसे जैसे संवेदनशील और विवादित चरित्र पर फ़िल्म बनाने को लेकर राज शांडिल्य का कहना था कि सत्य घटनाओं को लेकर विवाद खड़े होते रहे हैं। कुछ लोगों काम ही विवाद खड़े करना है। पूर्व में कई फिल्मों के साथ ऐसा हो चुका है।

प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली तो ओटीटी पर रिलीज करेंगे फ़िल्म।

शांडिल्य के मुताबिक उन्हें सिनेमाघरों में गोडसे फ़िल्म प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली तो वे इसे ओटीटी पर रिलीज करेंगे।

कहानी, कंटेंट और किरदार अच्छे होना जरूरी।

लेखक- निर्देशक राज शांडिल्य के अनुसार किसी भी फ़िल्म की सफलता उसकी कहानी, कंटेंट और किरदार पर निर्भर करती है। किसी अच्छे कलाकार को लेकर दमदार स्क्रिप्ट पर फ़िल्म बनाई जाए तो निश्चय ही दर्शकों को पसंद आएगी।

सच्ची घटनाओं पर बनेगी कई फिल्में।

राज शांडिल्य ने कश्मीरी पंडितों के विस्थापन और प्रताड़ना पर बनीं फ़िल्म ‘कश्मीर फाइल्स’ की सराहना करते हुए कहा कि इस फ़िल्म की सफलता निर्माता- निर्देशकों को सत्य घटनाओं पर आधारित फिल्में बनाने के लिए प्रेरित करेगी।

पांच फिल्मों पर कर रहें काम।

राज शांडिल्य ने बताया कि वे ड्रीम गर्ल-2 सहित पांच नई फिल्मों पर काम कर रहे हैं।ड्रीम गर्ल- 2 में आयुष्यमान खुराना लीड रोल में रहेंगे। सोनू सूद को लेकर वे किसान नामक फ़िल्म बना रहे हैं। इसके अलावा बुजुर्ग धावक फौजा सिंह की बायोपिक पर भी वे काम कर रहे हैं। जनहित में जारी नामक फ़िल्म भी वे बनाने जा रहे हैं।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *