इंदौर : शहर के प्रमुख आस्था केंद्र अन्नपूर्णा आश्रम पर नव श्रृंगारित मां अन्नपूर्णा के भव्य -दिव्य मंदिर की स्थापना का एक वर्ष पूर्ण होने पर आश्रम के ट्रस्ट मंडल एवं भक्तों द्वारा दो दिवसीय वार्षिक उत्सव का आयोजन 21-22 फरवरी को महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि के सान्निध्य में होगा। इस अवसर पर समूचे मंदिर परिसर में आकर्षक विद्युत एवं पुष्प सज्जा की जाएगी।
आश्रम परिवार के प्रमुख विनोद अग्रवाल, गोपालदास मित्तल एवं श्याम सिंघल ने बताया कि 21 फरवरी को सुबह 8 बजे से ध्वजा पूजन, 9 बजे से मां अन्नपूर्णा का अभिषेक एवं सहस्त्रार्चन के बाद शाम 7:30 बजे से हनुमंत ढोल पथक की प्रस्तुति होगी। रात 8.30 बजे पं. सुरेश शर्मा की भजन संध्या होगी।
22 फरवरी को सुबह 5 बजे से मां का अभिषेक, सहस्त्रार्चन, 9 बजे से नवचंडी पाठ, शाम 06 बजे छप्पन भोग, 6.30 बजे दीपोत्सव, 7 बजे आरती एवं शाम 7.30 बजे रंगारंग आतिशबाजी के बाद महाप्रसाद का आयोजन होगा। इसके लिए अनाज, दाल, तेल, घी, शक्कर आदि का सहयोग देने वाले श्रद्धालु मंदिर के संचालक स्वामी जयेंद्रानंद गिरि से मो. नं. 77739 60044 पर संपर्क कर अपना सहयोग दे सकते हैं।
Related Posts
September 29, 2019 एमरल्ड हाइट्स में लगेगी बापू से जुड़ी दुर्लभ वस्तुओं की प्रदर्शनी इंदौर : महात्मा गांधी के 150वें जन्मदिवस के मौके पर 2 अक्टूबर को मेजबान एमरल्ड हाइट्स […]
October 21, 2024 ऑनलाइन गेमिंग सट्टा चलाने वाला गिरोह पकड़ाया
गिरोह के 09 सदस्य पकड़े गए।
आरोपियों से ऑनलाइन सट्टे में प्रयुक्त उपकरण व करोड़ों का […]
July 7, 2024 अनंत – राधिका की संगीत सेरेमनी में रोहित और अन्य खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत
नीता अंबानी ने तारीफों के पुल बांधे।
मुंबई : टी-20 वर्ल्ड कप में परचम लहरा कर हाल […]
August 23, 2024 तुलसी नगर के 535 भूखंड, भवन स्वामियों को मिली वैध होने की सौगात
भवन/भुखण्ड स्वामी को भवन क्षेत्रफल अनुसार विकास शुल्क की राशि जमा करने की अनुमति […]
July 11, 2021 बाजारों, पर्यटन स्थलों में बढ़ रही भीड़ कोरोना को दे रही पलटवार का मौका, घट- बढ़ रहे हैं संक्रमित मामले..!
इंदौर : बाजारों, होटल, रेस्टोरेंट व पर्यटन स्थलों पर उमड़ने वाली भीड़ कोरोना को पलटवार का […]
May 12, 2021 रेमडेसीवीर की कालाबाजारी करते 2 आरोपी गिरफ्तार, 1इंजेक्शन बरामद
कोरोना संक्रमण के इलाज में आवश्यक रेमडेसीवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते 02 आरोपियों को […]
October 11, 2021 कोरोना काल में पिता व दादी को खोनेवाली बच्ची का हीरानगर पुलिस ने मनाया जन्मदिन
इंदौर : अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत इंदौर पुलिस ने एक बार फिर अपने संवेदनशील होने […]