चोरी के दो ऑटो रिक्शा किए गए जब्त।
इंदौर : ऑटो रिक्शा चुराने वाले शातिर वाहन चोर को राजेन्द्र नगर पुलिस ने बंदी बनाया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किये हुए दो सवारी ऑटो रिक्शा (कीमत करीब 7 लाख रुपये) जब्त किए गए।आरोपियों ने मंहगे शौक व कर्जा होने के कारण ऑटो चोरी की वारदात करना कबूला। आरोपी ऑटो रिक्शा चोरी कर उनकी नंबर प्लेट बदलकर चला रहे थे।
रेती मंडी पानी की टंकी के पास से पकड़े गए आरोपियों के नाम 1. जितेन्द्र सिंह मकवाना उम्र 22 साल निवासी कुशवाह नगर बाणगंगा इन्दौर और 2. शिवम सोनी उम्र 20 साल निवासी कुशवाह नगर थाना बाणगंगा इन्दौर होना बताए गए।
आरोपियों पूछताछ में खुलासा किया कि उन्होंने 10 दिन पहले कंधारी झुलेवाले एबी रोड इंदौर के यहां से रात के समय एक आटो रिक्शा और दो तीन दिन पूर्व आनंद नगर से दूसरा आटो रिक्शा रात मे चोरी किया था। दोनों ऑटो रिक्शा जब्त कर
आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। विवेचना के आधार पर दोनों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।
Related Posts
August 5, 2020 वक़्त के साथ कांग्रेस ने भी बदला रुख, राम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन की मनाई खुशी भोपाल : राजनीतिक दलों और राजनीतिज्ञों को हवा का रुख देखकर अपना रुख बदलते देर नहीं लगती। […]
June 14, 2023 रेकी कर सूने मकानों में चोरी करने वाली गैंग पकड़ाई
क्राइम ब्रांच ने गैंग के तीन बदमाशों को किया गिरफतार।
इंदौर : दिन के समय कालोनियों […]
January 13, 2022 ऑनलाइन गेम्स पर लगाम कसने की मप्र सरकार ने की तैयारी, जल्द आएगा कानून- गृहमंत्री
भोपाल : मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि कतिपय ऑनलाइन गेम्स के कारण किशोर […]
June 18, 2023 चावल से निर्मित तिरुप्पवाडा उत्सव में हुए प्रभ वेंकटेश के मनोहारी दर्शन
श्री ब्रम्होत्सव एवं रथयात्रा महोत्सव।
गरुड़ वाहन पर निकली प्रभु वेंकटेश की […]
April 24, 2022 बीजेपी नेता- कार्यकर्ताओं ने देखा वीर सावरकर के जीवन पर आधारित नाटक
इंदौर : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वातंत्र्यवीर सावरकर के जीवन पर आधारित महानाट्य […]
October 22, 2022 शहरभर में छाया दीप पर्व का उल्लास, जमकर की गई विभिन्न वस्तुओं की खरीददारी
इंदौर : सुख - समृद्धि, खुशी, उमंग और उल्लास के पांच दिवसीय महापर्व दीपावली का आगाज […]
May 8, 2020 कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे पत्रकार साथियों की हरसंभव मदद कर रहा है इंदौर प्रेस क्लब इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब की नई प्रबन्धकारिणी कोरोना महामारी से पैदा हुई संकटकालीन […]