इंदौर : राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, भोपाल के तत्वावधान में आयोजित इंदौर नोडल अंतर-महाविद्यालयीन योग प्रतियोगिता में प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग मैनेजमेंट एंड रिसर्च (PIEMR) ने महिला वर्ग में विजेता का खिताब अपने नाम किया। पुरुष वर्ग में आई.पी.एस. को विजेता घोषित किया गया, जबकि एस.जी.एस.आई.टी.एस. दोनों वर्गों में उपविजेता रहा।
पीआईइएमआर के वरिष्ठ निदेशक डॉ. मनोज कुमार देशपांडे, डॉ. दीप्ति चौहान, कैप्टन डॉ. मनीष जायसवाल, धीरज वर्मा, मनीष शर्मा, सिद्दीक़ी अंसारी, राबिन सिंह, अंशुल श्रीवास्तव, और अभिषेक चौरसिया ने विजेताओं एवं उपविजेताओं को पुरस्कृत किया।
प्रेस्टीज एजुकेशन फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. डेविश जैन ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग मैनेजमेंट एंड रिसर्च, इंदौर द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग में कुल 15 महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया।
Related Posts
February 7, 2023 हिंदी साहित्य समिति के शताब्दी सम्मान से अलंकृत होंगे अग्निशेखर और देवेंद्र दीपक
सम्मान स्वरूप शॉल, श्रीफल, मानपत्र और एक लाख रुपए की पुरस्कार राशि की जाएगी […]
November 10, 2019 ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जरूरतमंदों को कम्बल, महिलाओं को साड़ी व दिव्यांगों को व्हीलचेयर भेंट इंदौर : ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सर्व धर्म संघ के बैनर तले रविवार को धर्माचार्यो के […]
March 30, 2021 लगातार 5 वे दिन छह सौ ज्यादा मिले नए संक्रमित, 17 फ़ीसदी के ऊपर रहा ग्रोथ रेट
इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार 29 मार्च को पांचवे दिन […]
March 15, 2023 विदिशा में बोरवेल में गिरे सात वर्षीय बालक ने तोड़ा दम
बोरवेल से निकालकर अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
विदिशा : जिले के […]
October 7, 2021 सर्वपितृ अमावस्या पर 12 सौ से अधिक साधकों ने किया दिवंगत परिजनों का तर्पण
इंदौर : तर्पण में श्रद्धा के साथ अर्पण और समर्पण का भाव भी होना चाहिए। भारतीय संस्कृति […]
September 28, 2022 महाकाल मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण पर पहले चरण में 351 करोड़ खर्च
उज्जैन : महाकाल परिसर अब 'महाकाल लोक' के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह […]
April 18, 2024 प्रत्याशियों को आपराधिक प्रकरणों का विज्ञापन प्रकाशित करवाना होगा
तय दिशा - निर्देशों के अनुरूप तीन बार प्रकाशित करवाना होगा विज्ञापन।
इंदौर : लोकसभा […]