इंदौर : प्रेस्टीज स्पेक्ट्रम फॉर प्रमोशन ऑफ़ इंडियन क्लासिकल म्यूजिक एंड कल्चर द्वारा युवाओं के बीच भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के यूजी कैंपस में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश के प्रतिभाशाली कलाकारों द्वारा भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य का शानदार प्रदर्शन किया गया।
ख्यातिप्राप्त ओडिसी डांसर तथा नृत्यशाला, इंदौर के संस्थापक देवेंद्र खरे ने माही खरे के साथ उत्कृष्ट नृत्य कला का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रेस्टीज यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ डेविश जैन, पीआईएमआर यूजी के डायरेक्टर कर्नल एस रमन अय्यर तथा प्रेस्टीज यूनिवर्सिटी के सीईओ अनिल वाजपेयी ने सभी कलाकारों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. रक्षा ठाकुर, डॉ. प्रियंका चावला ने किया। इंस्टीट्यूट के छात्र – छात्राओं ने शास्त्रीय संगीत के इस कार्यक्रम का लुत्फ उठाने के साथ देश की इस सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकारी भी प्राप्त की।
Related Posts
March 20, 2022 बीजेपी नेता उमेश शर्मा को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा दुपट्टा पहनाना रहा चर्चा का विषय…!
इंदौर : रविवार को बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा के गले में कांग्रेसी दुपट्टा […]
July 29, 2025 ममलेश्वर मंदिर परिसर में विकास कार्यों की बनेगी डीपीआर
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के माध्यम से तैयार होगी रिपोर्ट।
श्री ममलेश्वर मंदिर […]
January 23, 2023 ग्लोबल सिटी बन गया है इंदौर – मुख्यमंत्री
प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के सफल आयोजन से मुख्यमंत्री […]
February 13, 2021 माधवराव सिंधिया की प्रतिमा विस्थापन को ज्योतिरादित्य की हरी झंडी, जल्द पूरा होगा ब्रिज का काम
इंदौर : गुरुवार को इंदौर आए सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बंगाली चौराहा स्थित स्व. […]
July 29, 2025 साइलेंट किलर है हेपेटाइटिस, इसके प्रति जागरूकता लाना बेहद जरूरी : डीन डॉ. घनघोरिया
इंदौर : विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर ,एम.जी.एम. मेडिकल कॉलेज, इंदौर से संबद्ध […]
June 5, 2022 महिलाओं और बच्चों के लिए काम करना चाहती हैं आइएएस के लिए चयनित श्रद्धा गोमे
इंदौर : मेरा बचपन से ही प्रशासनिक सेवा की ओर रुझान रहा है। स्कूल - कॉलेज के दिनों में […]
January 17, 2019 अमित शाह की बीमारी को लेकर कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल नई दिल्ली: राजनीति में विरोधी की आलोचना भी मर्यादा में रहकर करनी चाहिए पर कांग्रेस के कई […]