लोकसभा निर्वाचन-2024
इंदौर : इंदौर संसदीय क्षेत्र के लिए नाम-निर्देश पत्र दाखिल करने का सिलसिला जारी है। नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने के दूसरे दिन शुक्रवार को दो उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए। लविश खंडेलवाल (निर्दलीय) और रवि सिरवैया (निर्दलीय) द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 4 उम्मीदवार नाम-निर्देशन पत्र दाखिल कर चुके है। नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल (गुरूवार) है। कलेक्टर कार्यालय में बनाए गए रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में प्रात: 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। रविवार 21 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश होने से नाम निर्देशन पत्र जमा नहीं होंगे। प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) का कार्य 26 अप्रैल 2024 (शुक्रवार) को होगा। अभ्यर्थी 29 अप्रैल 2024 (सोमवार) तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। जिले में 13 मई (सोमवार) को मतदान होगा और 4 जून (मंगलवार) को मतगणना होगी।
Related Posts
September 17, 2021 रॉबर्ट नर्सिंग होम का होगा उन्नयन, ऑक्सीजन युक्त होंगे सभी बेड, आईसीयू में बढ़ेंगी सुविधाएं
इंदौर : शहर के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित रॉबर्ट नर्सिंग होम का उन्नयन किया जाएगा। […]
May 1, 2025 संगीत, नृत्य, नाटक सहित विभिन्न विधाओं की धमाकेदार प्रस्तुतियों के साथ ‘मंथन’ का समापन
इंदौर : मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा सांस्कृतिक उत्सव `मंथन 2025' का समापन प्रेस्टीज […]
March 14, 2023 गोपीकृष्ण गुप्ता स्मृति श्रेष्ठ रिपोर्टिंग स्पर्धा के लिए 18 मार्च तक स्वीकार की जाएंगी प्रविष्टियां
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब के प्रतिष्ठा प्रसंग स्व. गोपीकृष्ण गुप्ता स्मृति श्रेष्ठ […]
May 9, 2021 फ्लैट व कार से जब्त की गई हजारों रुपए मूल्य की अवैध विदेशी मदिरा, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : आबकारी विभाग ने मुखबिर से प्राप्त सूचना पर निपानिया स्थित एड्रेस टाउनशिप के […]
December 9, 2022 स्कूल ऑफ एक्सीलेंस फॉर आई चिकित्सालय को मिली अत्याधुनिक जांच व परीक्षण मशीन
इंदौर : महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय इन्दौर से सम्बध्द नेत्र चिकित्सालय […]
August 14, 2022 मंत्री ऊषा ठाकुर ने इंदौर रेलवे स्टेशन पर फहराया तिरंगा
लोगों को दिलाई देशभक्ति एवं राष्ट्र सेवा की शपथ।
इंदौर : केन्द्रीय संस्कृति मंत्री […]
April 19, 2019 प्रियंका ने हाथ का साथ छोड़कर थामा शिवसेना का दामन मुम्बई: कांग्रेस का मुखर चेहरा रही प्रियंका चतुर्वेदी ने हाथ का साथ छोड़ कर शिवसेना का […]