इंदौर : प्रेस्टीज एजुकेशन फाउंडेशन के चेयरमैन व प्रेस्टीज ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के प्रेसिडेंट, डॉ डेविश जैन को उद्योग, शिक्षा और सीएसआर के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित ग्लोब आयल 2021 पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। डॉ जैन को यह सम्मान गोवा में आयोजित एक गरिमामय समारोह में बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के हाथों दिया गया। टेफला कंपनी के प्रबंध निदेशक कैलाश सिंह, ग्लोब आयल पुरस्कार समिति के अध्यक्ष संदीप बाजोरिया तथा सामाजिक क्षेत्र के गणमान्य लोग इस दौरान उपस्थित थे। डॉ जैन ने यह पुरस्कार अपनी पत्नी मोनिका जैन के साथ ग्रहण किया।
पिता को समर्पित किया पुरस्कार।
डॉ. जैन ने उद्योग, शिक्षा और सीएसआर के क्षेत्र में उनके प्रयासों को पुरस्कृत करने हेतु ग्लोब आयल संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस पुरस्कार को अपने पिता प्रेस्टीज ग्रुप के संस्थापक, पद्मश्री डॉ. नेमनाथ जैन को समर्पित किया जिन्होंने हाल ही में अपने जीवन के 90 वर्ष पुरे किए हैं। डॉ जैन ने कहा कि उद्योग, शिक्षा के क्षेत्र में उनकी सफलता उनके सभी शुभचिंतकों, परिवार और उनके सहयोगियों के सामूहिक प्रयासों का प्रतिफल है।
डॉ जैन ने कहा कि उनकी सफलता के पीछे सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति उनके पिता पद्मश्री डॉ नेमनाथ जैन हैं, जिन्होंने उन्हें हर कदम पर मार्गदर्शन और प्रेरित किया।
Related Posts
April 23, 2020 लॉकडाउन के चलते रमजान माह में भी घरों में ही अदा होगी नमाज,गणमान्य लोगों के साथ बैठक में बनीं सहमति इंदौर : रमजान का पवित्र माह एक दिन बाद ही प्रारम्भ होने जा रहा है। इस बात के चलते पूर्वी […]
October 3, 2022 स्टेडियम में पानी की बोतल भी नहीं ले जा सकेंगे दर्शक
इंदौर : शहर में मंगलवार, दिनांक 4 अक्टूबर 2022 को होलकर स्टेडियम में भारत और साउथ […]
January 17, 2022 महिलाओं के फोटो वायरल कर ब्लैकमेलिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : ब्लैकमेंलिग करने वाला फरार आरोपी, 24 घंटे में क्राइम ब्रांच इंदौर गिरफ्त में आ […]
March 30, 2023 राहत व बचाव कार्य के दौरान पूरे समय मौजूद रहे शीर्ष अधिकारी
संभागायुक्त डॉ. शर्मा, पुलिस कमिश्नर देउस्कर, कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी, नगर निगम […]
December 12, 2021 नाबालिग लड़की को बड़गोंदा पुलिस ने तीन दिन में ढूंढ निकाला
इंदौर : गुम हुई नाबालिग लड़की को तीन दिन में बडगोंदा पुलिस ने ढूंढ निकाला। बड़गोंदा में […]
December 10, 2024 प्रलोभन देकर मतांतरण का प्रयास करने वाले आरोपियों को एक वर्ष का कारावास
इंदौर : ईसाई धर्म अपनाने के लिए लालच और प्रलोभन देकर धार्मिक मान्यताओं को ठेस पहुंचाने […]
May 5, 2023 इंदौर में खेली जाएगी जस्ट कबड्डी लीग
5 से 20 मई तक बास्केटबॉल स्टेडियम में होगा आयोजन।
इंदौर : जस्ट कबड्डी लीग का आयोजन […]