इंदौर : चोरी और नकबजनी गैंग का फरार व उदघोषित इनामी आरोपी, अवैध पिस्टल मय कारतूस के साथ, क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना परदेशीपुरा की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया। थाना परदेशीपुरा के अपराध में फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 5,000/- रुपए के इनाम की उद्घोषणा की गई थी।
शातिर नकबजन के विरुद्ध इंदौर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में करीब एक दर्जन नकबजनी के अपराध पंजीबद्ध हैं। गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान आदि राज्यों में भी करीब 15 अपराधो में आरोपी फरार था।
परदेशीपुरा थाना के अपराध क्रमांक 582/21धारा 457,380 भादवि में फरार इस आरोपी का नाम मनोज उर्फ राहुल पिता ठाकुरदास खटीक निवासी खटीक मोहल्ला निवासी भिंड को बताया गया है। आरोपी के कब्जे से 01 अवैध फायर आर्म्स मय कारतूस व लोहे की टामी जब्त की गई।
आरोपी ने पूछताछ में थाना लसूडिया,विजयनगर,कनाडिया, परदेशीपुरा क्षेत्र में करीब एक दर्जन नकबजनी की वारदात करना कबूला। म.प्र. सहित देश के विभिन्न राज्यों में आरोपी चोरी नकबजनी के अपराध में जेल जा चुका है। आरोपी के विरुद्ध कई अपराध में स्थाई व गिरफ्तारी वारंट भी जारी हुआ है।
आरोपी की गैंग के दो शातिर आरोपी देवेंद्र उर्फ देव पिता रामलाल गुर्जर व पवन उर्फ भूरा पिता रामदास आर्य को क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा चोरी के आभूषण व चुराए वाहनों के साथ करीब 30 लाख की मशरूका के साथ पूर्व में पकड़ा गया था।
Related Posts
September 19, 2021 भारतीय किसान संघ के मालवा प्रांत की नई कार्यकारिणी गठित, रामप्रसाद सूर्या अध्यक्ष, रमेश दांगी महामंत्री चुने गए
इंदौर : भारतीय किसान संघ मालवा प्रान्त का अधिवेशन मांई मंगेशकर सभागृह में राष्ट्रीय […]
August 22, 2021 पुलिस अधिकारी- कर्मचारियों के लिए बच्चों ने बनाई राखियां, एएसपी मुख्यालय को की गई भेंट
इंदौर : अपने कर्तव्यों के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व को निभाते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग […]
July 2, 2023 अण्णा महाराज संस्थान में गायन और वादन की प्रस्तुति के साथ प्रारंभ हुआ गुरु पूर्णिमा उत्सव
इंदौर : पलसीकर कॉलोनी स्थित श्री दत्त माउली सदगुरु अण्णा महाराज संस्थान में तीन दिवसीय […]
May 15, 2022 देश में बढ़ रहा ताइक्वांडो के प्रति रुझान, राष्ट्रीय स्पर्धा में 23 राज्यों के खिलाड़ी ले रहें भाग
13 वी राष्ट्रीय ताइक्वांडो स्पर्धा का शुभारंभ
उज्जैन : मध्य प्रदेश ताइक्वांडो […]
February 18, 2024 नदी में कूदकर पुलिस ने आरोपी को धर – दबोचा
पुलिस से बचने के लिए नदी में कूदा था आरोपी।
आरोपी और उसके साथी ने लूटी थी बुजुर्ग […]
July 20, 2017 AIR के लिए फायदेमंद साबित हुई पीएम की ‘मन की बात’, दस करोड़ कमाए नई दिल्ली : पीएम मोदी का मन की बात प्रोग्राम ऑल इंडिया रेडियो के लिए खासा फायदेमंद साबित […]
February 15, 2020 पुलवामा हमले की बरसी पर शहीद जवानों की याद में बनाई गई विशालकाय रंगोली इंदौर : पुलवामा हमले की बरसी पर वीर जवानों की शहादत को नमन करते हुए विभिन्न तरीकों से […]