इंदौर : कोरोना काल की भीषण त्रासदी में इंसानी जिंदगी की अपूरणीय क्षति हुई है। इंदौर की पत्रकार बिरादरी ने अपने कई साथियों को खोया है। शहर के 23 कलमकार घातक संक्रमण की चपेट में आकर दुनिया से रुखसत हो गए। अपनी लेखनी के जोर पर आम नागरिकों की आवाज बुलंद करने वाले इन कलम के सिपाहियों के लिए इंदौर प्रेस क्लब ने भावांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया है। रविवार 8 अगस्त को सुबह 10.30 बजे इंदौर प्रेस क्लब में मीडिया बिरादरी के लोग दिवगंत साथियों के प्रति अपनी आदरांजलि प्रेषित करेंगे।
पुस्तक ‘नदी-सी तुम’ पर चर्चा
राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी और इंदौर संभाग की संयुक्त आयुक्त सपना शिवाले सोलंकी की पुस्तक ‘नदी-सी तुम’ पर चर्चा का कार्यक्रम रविवार, 8 अगस्त को इंदौर प्रेस क्लब में दोपहर 12 बजे रखा गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि म.प्र. साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे होंगे। के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा व्यास सम्मान से अलंकृत वरिष्ठ ऐतिहासिक उपन्यासकार एवं कथाकार शरद पगारे इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। वरिष्ठ कहानीकार मनीष वैद्य और लेखिका एवं साहित्यकार सुषमा दुबे चर्चा के प्रतिभागी होंगे। कार्यक्रम के सूत्रधार वरिष्ठ पत्रकार मुकेश तिवारी रहेंगे।
Related Posts
April 3, 2022 15 करोड़ रुपए से अधिक कीमत का अवैध नशीला पदार्थ जब्त, सरगना सहित पांच आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : "ऑपरेशन प्रहार" के तहत अब तक की सबसे बडी कार्रवाई में 15 करोड 18 लाख रूपए […]
October 31, 2020 ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जरूरतमंदों को वितरित किए गए कम्बल, साड़ियां और भोजन के पैकेट
इंदौर : ईद मिलादुन्नबी पर खुशियों से सारे घर चहक उठते हैं।हर घर में ईद की रौनक होती है। […]
July 6, 2022 कैलाश विजयवर्गीय का दावा, लाखों मतों से जीतेंगे पुष्यमित्र
इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पत्नी आशा विजयवर्गीय और परिवार […]
May 16, 2024 निगमकर्मियों को सेना जैसी वर्दी पहनाना देश और सेना का अपमान : चिंटू चौकसे
इंदौर : नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने निगम की रिमूवल गैंग के कर्मचारियों […]
March 23, 2023 श्रीराम जन्मोत्सव में राम नाम में भीगे भजनों से तृप्त हुए श्रोता
इंदौर : गुरुवार शाम राजेंद्र नगर राम मंदिर में शहर के युवा गायक कलाकारों ने अपनी […]
November 18, 2018 अल्पसंख्यकों को डराकर वोट हांसिल करती है कांग्रेस- शाहनवाज इंदौर: कांग्रेस अल्पसंख्यकों में बीजेपी को लेकर ख़ौफ़ पैदा कर वोट लेती आयी है पर अब उनका […]
February 27, 2022 कांग्रेस के घर- घर चलो और सदस्यता अभियान को अधिकतम लोगों तक पहुंचाने पर जोर
इंदौर : शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय […]