बाबा साहब के प्रति दुर्भावना रखते थे पंडित नेहरू: मुख्यमंत्री यादव

  
Last Updated:  May 3, 2025 " 02:22 am"

बीजेपी ने बाबा साहब के आदर्शों, उनके विचारों का सम्मान किया : वसुंधरा राजे।

इंदौर के रवींद्र नाट्य गृह में डॉ. अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत संगोष्ठी संपन्न।

इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया एवं प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर के रवींद्र नाट्य गृह में डॉ. अंबेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत आयोजित संगोष्ठी को संबोधित किया। उनका कहना था कि कांग्रेस ने बाबा साहब को हमेशा उपेक्षित और अपमानित किया जबकि बीजेपी ने बाबा साहब के आदर्शों को अपनाया, उन्हें भारत रत्न से नवाजा, उनके पंचतीर्थ के रूप में पहचाने जाने वाले स्मारकों का विकास किया।

बाबा साहब के प्रति दुर्भावना रखते थे पंडित नेहरू।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और तत्कालीन प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू ने डॉ. अंबेडकर के साथ हमेशा भेदभाव किया और उन्हें चुनाव हराने के लिए पूरी ताकत झोंकी। बाबा साहब की मृत्यु के बाद भी पं. नेहरू उनके प्रति दुर्भावना रखते थे। कांग्रेस ने बाबा साहब की स्मृतियों को चिरस्थाई बनाने के लिए कभी कुछ नहीं किया।

बीजेपी ने बाबासाहब के विचारो, उनके आदर्शों का सम्मान किया।

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने हमेशा बाबा साहब की उपेक्षा की। भाजपा ने उन्हें अपना आदर्श माना और उन्हें वो सम्मान दिया, जिसके बाबा साहब हकदार थे।

प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि दुनिया में अनेक नेता हुए हैं, जिन्होंने अलग-अलग लक्ष्यों के लिए संघर्ष किया। बाबा साहब अंबेडकर का संघर्ष दलितों और पिछड़ों को अधिकार दिलाने के लिए था। संगोष्ठी को प्रदेश शासन के मंत्री तुलसी सिलावट ने भी संबोधित किया।

नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बाबा साहब के सामाजिक समरसता के संदेश को हर नागरिक तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। बाबा साहब की जन्म जयंती 14 अप्रैल से लगातर कार्यक्रम बीजेपी के द्वारा आयोजित किया जा रहे हैं बाबा साहब की जन्म जयंती पर इंदौर में जहां-जहां भी बाबा साहब की प्रतिमाएं हैं वहां पर विशेष स्वच्छता एवं सेवा अभियान चलाया गया। शहर के सभी 340 शक्ति केंद्रों पर बाबा साहब के जीवन चरित्र पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किये गए। बस्ती चलो अभियान भी सभी कार्यकर्ताओं ने सफल बनाया। इसी तारतम्य में बाबा साहब सम्मान अभियान के अंतर्गत इंदौर में संगोष्ठी आयोजित की गई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा बाबा साहब के कार्यों को आम जनता के बीच पहुंचाया जा रहा है।

संगोष्ठी में राज्यसभा सासंद एवं प्रदेश महामंत्री श्रीमती कविता पाटीदार, पूर्व राज्यसभा सांसद, नारायण केसरी, पूर्व महापौर, पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे, इन्दौर संभाग प्रभारी राघवेन्द्र गौतम, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा विधायक महेन्द्र हार्डिया, रमेश मेन्दोला, श्रीमति मालिनी गौड़, अध्यक्ष राज्य सफाई कर्मचारी आयोग, प्रताप करोसिया, अध्यक्ष राज्य सहकारी अजा वित्त विकास निगम सावन सोनकर ,पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा, सुदर्शन गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष युवा आयोग, निशांत खरे, पूर्व इ.वि.प्रा अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजा मोर्चा सूरज कैरो, नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे, श्रीमति सविता अखण्ड, संदीप दूबे, आलोक दुबे, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन टीनू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमति अंजु माखीजा, श्रीमती मुद्रा शास्त्री, विपीन खुजनेरी ,पूर्व महापौर डॉ. उमाशशि शर्मा, अक्षय कांति बम, कार्यक्रम संयोजक, घनश्याम शेर, दिनेश वर्मा, बलजीतसिंह चौहान, अमर पेंढारकर, राजेश शिरोड़कर, मुकेश राजावत, हरप्रीत बक्षी, राजू सुनहरे, बबल वेद, स्वप्निल कोठारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *