भोपाल : वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मप्र वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष शिवशंकर पटेरिया का शुक्रवार को सुबह राजधानी के बंसल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में निधन हो गया ।
विगत 9 फरवरी को पटैरिया ने कीटनाशक दवा का सेवन कर आत्महत्या की कोशिश की थी। इसके बाद उनका राजधानी के बंसल अस्पताल में इलाज चल रहा था । पटैरिया लंबे समय से भाजपा में उपेक्षित चल रहे थे। बताया जा रहा है कि इस बीच उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी और मानसिक संतुलन भी बिगड़ गया था। पटैरिया मप्र की राजनीति में पूर्व में घटित हुए मप्र के तत्कालीन वित्त मंत्री राघवजी भाई यौन शोषण कांड के बाद चर्चा में आ गए थे। उन पर मंत्री राघवजी द्वारा अपने कर्मचारी युवक के साथ यौन शोषण किए जाने की अश्लील सीडी बनवाने के आरोप भी लगे थे, हालांकि इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन पटैरिया भाजपा की राजनीति से ओझल हो गए थे।
Related Posts
August 20, 2021 सिंधिया की जन आशीर्वाद यात्रा को इंदौर में मिला जबरदस्त समर्थन, नेता, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
इंदौर : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की जन-आशीर्वाद यात्रा में […]
November 18, 2019 बीजेपी ने घोषित किए नगर मंडल अध्यक्षों के नाम इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के नगर के मण्डल अध्यक्षों का निर्वाचन भी सम्पन्न हो गया है। […]
February 17, 2019 शहीद जवानों के परिवारों की मदद के लिए आगे आई बीजेपी इंदौर: बीजेपी के चिमनबाग मैदान पर आयोजित इंदौर लोकसभा क्षेत्र के पालक- संयोजक सम्मेलन पर […]
October 19, 2024 केईएम मेडिकल स्कूल की ऐतिहासिक इमारत में भूतिया पार्टी मनाने पर चिकित्सकों ने जताया आक्रोश
एमजीएम एलुमनी एसो. और मेडिकल टीचर्स एसो. ने संयोगितागंज पुलिस को सौंपा […]
December 11, 2022 16 से 18 दिसंबर तक आयोजित होगा अखिल भारतीय वेद महोत्सव
अ.भा. वेद महोत्सव में चारों वेदों के दर्शन एवं पूजन के साथ यज्ञ कुंड एवं पात्रों की […]
April 4, 2021 उज्जैन के निजी अस्पताल में लगी भीषण आग, मरीजों को अन्य अस्पतालों में किया शिफ्ट, 4 मामूली झुलसे
उज्जैन : उंज्जैन के फ्रीगंज स्थित पाटीदार हॉस्पिटल में रविवार दोपहर आग लगने से अफरा- […]
January 7, 2020 भारतीय संस्कृति में विवाह सात जन्मों का संस्कार है इंदौर : भारतीय संस्कृति विश्व में सर्वश्रेष्ठ संस्कृति है। विवाह भारतीय समाज में कोई […]