इंदौर : निसर्ग तूफान को लेकर विद्युत वितरण कम्पनी की पूर्व तैयारियों के चलते बुधवार-गुरुवार की पूरी रात बारिश होने पर भी विद्युत व्यवस्था दुरुस्त रही। इंदौर शहर के 469 में से मात्र 10 फीडर इस दौरान प्रभावित हुए। मप्रपक्षेविविकं इंदौर के प्रबंध निदेशक विकास नरवाल ने बताया कि इंदौर शहर में अधीक्षण यंत्री अशोक शर्मा को इस संबंध में निर्देश देकर विशेष इंतजाम कराए गए थे।
200 अतिरिक्त कर्मचारी तैनात रहे।
शहर में तूफान एवं बारिश के हालात को देखते हुए रात में भी 200 अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए गए थे, ताकि आपात स्थिति में व्यवस्थाएं जल्द से जल्द सुचारू की जा सके। इन कर्मचारियों को शहर के पांचों कार्यपालन यंत्रियों ने अलग-अलग जोन व ग्रिड पर पर तैनात किया था। इसी कारण रात में सतत बारिश होने पर हुए फाल्ट कम समय में दुरुस्त किए जा सके। शहर में 10-11 फीडरों पर फाल्ट हुए, जिन्हें 1 से 2 घंटे में सुधार लिया गया। सिर्फ सुखलिया क्षेत्र के लवकुश आवास विहार क्षेत्र में 2-3 बार फाल्ट होने एवं प्रेम नगर में लाइन पर बड़ा पेड़ गिरने से ज्यादा समय लगा। शहर में 10 स्थानों पर पेड़ या उनकी डाल गिरने से व्यवस्थाएं प्रभावित हुई थीं। 24 घंटों के दौरान बिजली कम्पनी ने इंदौर शहर की 1000 से ज्यादा शिकायतों का निराकरण किया। प्रबंध निदेशक विकास नरवाल ने हर घंटे शहर एवं कम्पनी क्षेत्र के अन्य जिलों की विद्युत आपूर्ति की रिपोर्ट प्राप्त की और उनका निराकरण करवाया।
Related Posts
April 4, 2021 सांवलिया सेठ के दरबार में दान पेटियों ने ऊगली 7 करोड़ से अधिक की राशि
भोपाल : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित कृष्णधाम सांवलिया सेठ दरबार में दान पेटी से निकले […]
April 4, 2022 सिंधिया से मिले सिलावट, काशी व देहरादून के लिए इंदौर से सीधी उड़ान का किया आग्रह
इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सोमवार को नई दिल्ली में नागरिक उड्डयन […]
December 6, 2022 दत्त जयंती पर सुखलिया स्थित सूर्योदय आश्रम से निकलेगी पालकी यात्रा
इंदौर: श्री सद्गुरु दत्त धार्मिक एवम पारमार्थिक ट्रस्ट के सुखलिया स्थित सूर्योदय आश्रम […]
March 18, 2021 मास्क नहीं पहना तो हो सकती है जेल, लॉक डाउन लगाने सम्बन्धी खबर पूरी तरह भ्रामक- कलेक्टर
इंदौर : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त रवैया अख्तियार कर लिया […]
December 16, 2024 विधायक मेंदोला ने वीर सावरकर को भारतरत्न देने की मांग की
प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र।
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व लाल बहाद्दुर […]
July 10, 2021 जल सप्लाई को ठेके पर दिए जाने का शहर कांग्रेस ने किया विरोध, निगमायुक्त को सौंपा ज्ञापन
इंदौर : शहर कांग्रेस ने निगमायुक्त प्रतिभा पाल को पानी की टंकियों के मेंटेनेंस का […]
February 23, 2023 बृहन्महाराष्ट मंडल नई दिल्ली का वार्षिक अधिवेशन 24 फरवरी से इंदौर में होगा
तीन दिवसीय अधिवेशन में देशभर से प्रतिनिधि करेंगे शिरकत।
सांस्कृतिक और बौद्धिक […]