इंदौर शहर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कलेक्टर को लिखा पत्र।
इंदौर : बीजेपी शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने जावरा कंपाउंड में बीजेपी कार्यालय के पास स्थित शराब दुकान हटाने की मांग की है। उन्होंने इस सिलसिले में कलेक्टर आशीष सिंह को पत्र भी लिखा है। जब आकाश विजयवर्गीय क्षेत्र क्रमांक 03 के विधायक थे, तब उन्होंने भी इस दुकान को हटाने की अनुशंसा की थी, क्योंकि यह उनके कार्यालय के पास थी, हालांकि, उस समय प्रशासन ने उक्त शराब दुकान को नहीं हटाया और मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
अब यह मामला फिर से गर्माया है। भाजपा की शहर इकाई के नएनियुक्त अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कलेक्टर आशीष सिंह को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि 01 अप्रैल से बीजेपी कार्यालय के पास स्थित यह शराब दुकान किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट की जाए। इस संबंध में मिश्रा और कलेक्टर के बीच चर्चा भी हो चुकी है। नगर अध्यक्ष मिश्रा ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि जिला प्रशासन ने ये शराब दुकान नहीं हटाई तो वे कार्यकर्ताओं के साथ आंदोलन करेंगे। बताया जाता है कि रात के समय शराब पीने के शौकीन कई लोग समीप स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा के आसपास बैठकर शराब का सेवन करते हैं, जिससे माहौल खराब होता है।
Related Posts
June 26, 2021 सोशल मीडिया कंपनियों को सरकार की चेतावनी, 24 घंटे के अंदर बन्द करें फर्जी अकाउंट
नई दिल्ली : सरकार ने सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते […]
March 25, 2025 वीर सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व को जन – जन तक पहुंचाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वातंत्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर की प्रतिमा का किया […]
November 17, 2024 इंदौर – बिलासपुर सहित 24 ट्रेनें रहेंगी निरस्त
22 नवंबर से 02 दिसंबर तक रहेंगी निरस्त।
इंदौर : बिलासपुर रेल मंडल अंतर्गत नौरोजाबाद […]
March 26, 2020 30 से अधिक सामाजिक संस्थाएं जरूरतमंदों को करेंगी आवश्यक वस्तुओं का वितरण इंदौर: शहर में कर्फ्यू के चलते वृद्ध,अनाथ, बेसहारा, विकलांग एवं बीमार व्यक्तियों को हो […]
September 16, 2023 अतिवर्षा के चलते इंदौर जिले के स्कूलों में 16 सितंबर को स्कूलों में रहा अवकाश
भारी वर्षा में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कलेक्टर ने अवकाश घोषित किया।
इंदौर : […]
January 9, 2021 मप्र में सफल रहा कोरोना वैक्सिनेशन का ड्राय रन, अब वैक्सीन का है इंतजार
इंदौर : मप्र के सभी 51 जिलों में शुक्रवार को कोविड-19 वैक्सीन के ड्राई रन के […]
November 17, 2024 सिरपुर तालाब परिसर में बनेगा बटरफ्लाई पार्क
स्वामी विवेकानंद की लगेगी प्रतिमा।
महापौर ने किया वार्ड 1 और सिरपुर तालाब का […]