बीजेपी का सदस्यता अभियान जारी, वीकेंड पर चलेगा विशेष अभियान

  
Last Updated:  July 25, 2019 " 06:55 pm"

इंदौर: बीजेपी द्वारा चलाए जा रहे देशव्यापी सदस्यता महाअभियान के तहत इंदौर में भी बूथ स्तर पर नए सदस्य बनाने का काम जोर- शोर से चल रहा है। पार्टी द्वारा नियुक्त विस्तारक, कार्यकर्ताओं के साथ घर- घर जाकर लोगों को बीजेपी का सदस्य बना रहे हैं। इसके साथ सभी बूथों पर पांच पौधे रोपने का अभियान भी चलाया जा रहा है। गुरुवार को पार्टी के तिलक मंडल में नए सदस्य बनाने के साथ हर बूथ पर 5 पौधे लगाए गए। मुकेश राजावत, कल्याण देवांग सहित अन्य नेता इस दौरान मौजूद रहे।

नगर अध्यक्ष ने की सदस्यता अभियान की समीक्षा।

बीजेपी नगर अध्यक्ष गोपी नेमा ने संगठन पर्व के तहत चलाए जा रहे पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा की। उन्होंने युवा मोर्चा पदाधिकारियों और मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री, सदस्यता अभियान प्रभारी, सहप्रभारी की अलग- अलग बैठकें लेकर सदस्यता अभियान की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने दोनों ही बैठकों में पदाधिकारियों से फीडबैक लेने के साथ उन्हें आग्रह किया की नई सदस्यता को लेकर जो लक्ष्य पार्टी ने तय किया है उसे निर्धारित समय के पहले प्राप्त करने का प्रयास करें। घर- घर जाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास करें।

शनिवार- रविवार को चलेगा विशेष अभियान।

बीजेपी नगर अध्यक्ष गोपी नेमा ने बताया कि आगामी शनिवार- रविवार को विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसमें पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता, वर्तमान और पूर्व पदाधिकारी, पार्षद, एल्डरमैन और मण्डल,मोर्चा पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं के साथ बूथ पर जाकर लोगों को बीजेपी से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। श्री नेमा के मुताबिक नए सदस्य बनाने का अभियान 11 अगस्त तक सतत चलता रहेगा।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *