प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र।
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व लाल बहाद्दुर शास्त्री के वीर सावरकर के बारे में कधनों का हवाला देकर राहुल गांधी को भी दिया जवाब।
इंदौर : एक दिन पूर्व संसद में राहुल गाँधी ने वीर सावरकर को लेकर भाजपा को घेरने की कोशिश की तो विधायक रमेश मेंदोला ने राहुल की दादी इंदिरा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री का हवाला देकर वीर सावरकर को भारत रत्न से अलंकृत करने की मांग कर दी। मेंदोला ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर उसे ट्वीट भी किया।
पीएम को लिखे पत्र में विधायक मेंदोला ने लिखा कि स्वतन्त्रता के लिए उनके अथक संघर्ष और उनके विराट व्यक्तित्त्व का सम्मान करते हुए लोकसभा में वर्त्तमान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की दादी और श्रीमती इंदिरा फिरोज गांधी ने प्रधानमंत्री के रूप में 1970 में वीर सावरकर पर एक डाक टिकिट निकाला था। उनके प्रधानमंत्री रहते हुए सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 1983 में वीर सावरकर की जीवनी पर एक डाक्यूमेंट्री फिल्म भी बनाई थी ताकि देश के युवा उनके व्यक्तिव से प्रेरणा ले सकें।
वीर सावरकर के स्मारक के लिए आर्थिक सहायता देते हुए लिखे पत्र में श्रीमती इंदिरा फिरोज गांधी ने उन्हें भारत का महान सपूत बताया था।
विधायक रमेश मेंदोला ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री द्वारा वीर सावरकर की स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पेंशन स्वीकृत करने का भी हवाला दिया और सावरकर को भारत रत्न से अलंकृत करने की मांग की है।
Related Posts
February 13, 2021 हाइवे पर बाइक लूट और चोरी करनेवाले आरोपी गिरफ्तार, 11 दुपहिया वाहन हुए बरामद
इंदौर : राजमार्ग पर लूट की वारदात करने वाले आरोपियों को थाना किशनगंज पुलिस ने गिरफ्तार […]
July 29, 2025 साइलेंट किलर है हेपेटाइटिस, इसके प्रति जागरूकता लाना बेहद जरूरी : डीन डॉ. घनघोरिया
इंदौर : विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर ,एम.जी.एम. मेडिकल कॉलेज, इंदौर से संबद्ध […]
August 6, 2023 मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना बहनों का जीवन बदलने का अभियान है : शिवराज
मेरा सौभाग्य है कि मैं सवा करोड़ लाड़ली बहनों का भाई हूँ।
छूटी हुई बहनों का अगले महीने […]
September 27, 2023 रिलायंस रिटेल ने बिलासपुर में प्रारंभ किया युवा केंद्रित फैशन डेस्टिनेशन ‘यूस्टा’
बिलासपुर : भारत के अग्रणी रिटेलर, रिलायंस रिटेल्स ने बिलासपुर में अपने नवीनतम स्टोर के […]
January 24, 2022 बूस्टर डोज लगवाएं फ्रंट लाइन वर्कर्स अन्यथा नहीं मिलेगा वेतन
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने निर्देश दिए हैं कि जिले में ऐसे सभी फ्रंट लाइन और […]
June 18, 2024 मराठी कवि लबडे और वाघमारे अखिल भारतीय वसंत राशिनकर सम्मान से नवाजे गए
इंदौर : शहर की प्रतिष्ठित संस्था आपले वाचनालय के संस्थापक संस्कृति पुरुष वसंत राशिनकर […]
December 15, 2022 मोरक्को को हराकर फाइनल में पहुंचा फ्रांस, अर्जेंटीना से होगी खिताबी भिड़ंत
कतर : फीफा वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल में मोरक्को को 2 गोल से पछाड़ कर डिफेंडिंग […]