निगम आयुक्त ने वाहन चालकों को सौंपे नए वाहन।
इंदौर : स्वच्छ वायु पहल को आगे बढ़ाते हुए, अवंतिका गैस लिमिटेड ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत इंदौर नगर निगम को 55 लाख रुपये की कुल लागत से 6 नए सीएनजी चालित डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहन प्रदान किए।
नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने निगम वाहन चालकों नए सीएनजी चालित डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहनों की चाबियां सौंपी। इस अवसर पर अवंतिका गैस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पंकज भगत और निदेशक (वाणिज्यिक) राजेश जैन उपस्थित थे।
निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने इस मौके पर कहा कि इंदौर स्वच्छता में सिरमौर है। स्वच्छता के क्षेत्र में लगातार निगम द्वारा नवीन वाहन सफाई कार्य में लगाए जा रहे हैं, अवंतिका गैस के माध्यम से प्राप्त सीएनजी डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहन भी सफाई कार्य में संलग्न किए जाएंगे।
निदेशक (वाणिज्यिक) राजेश जैन ने कहा कि अवंतिका गैस लिमिटेड अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारियों के तहत शहर के विकास और स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए अपना योगदान देती रही है और आगे भी देती रहेगी।
अवंतिका गैस लिमिटेड मध्य प्रदेश के इंदौर, पीथमपुर, उज्जैन और ग्वालियर शहरों में घरेलू ,औद्योगिक और वाणिज्यिक क्षेत्रों के लिए सुरक्षित पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) और वाहनों के लिए कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है।
Related Posts
April 16, 2025 श्वानों की समस्या को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका दाखिल करेगा नगर निगम
महापौर ने श्वानोंं के नसबंदी अभियान की प्रगति का लिया जायजा।
इंदौर : शहर में बढ़ती […]
August 12, 2020 नगर सैनिकों ने अधिकारियों पर लगाया मान वेतन, भत्तों से वंचित रखने का आरोप इंदौर : होमगार्ड के सैनिकों ने संगठन के बड़े अधिकारियों पर नियम व सेवा शर्तों के अनुरूप […]
June 18, 2024 वायनाड सीट छोड़ेंगे राहुल गांधी, प्रियंका लड़ेंगी उपचुनाव
इंदौर : कांग्रेस के नेता राहुल गांधी वायनाड की सीट छोड़ने जा रहे हैं। वे रायबरेली से […]
June 6, 2020 कोरोना सैम्पलों की टेस्टिंग क्षमता पर उठ रहे सवाल.. 4 दिनों में 21 सौ से ज्यादा सैम्पल हुए पेंडिंग..? इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामले तो इंदौर में अब कम होते जा रहे हैं पर जितने सैम्पल लिए […]
March 31, 2019 केरल से भी चुनाव लड़ेंगे राहुल, अमेठी से हार का है अंदेशा..! नई दिल्ली: राहुल गांधी के दो सीटों से चुनाव लड़ने की सियासी गलियारों में लगाई जा रही […]
November 19, 2022 दलालबाग में 24 नवंबर से पंडित प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से होगी शिव पुराण कथा
डेढ़ लाख लोग एक साथ कर सकेंगे कथा का श्रवण।
आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में, इंदौर […]
October 21, 2019 महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में 59 फीसदी मतदान मुम्बई : महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटों के लिये सोमवार ( 21 अक्टूबर) को वोट डाले […]