इंदौर : भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की विशेष उपस्थिति में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में कोरोना महामारी काल से आमजन को ज्यादा से ज्यादा राहत किस तरह मिल सके, संक्रमित लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था बेहतर ढंग से हो इस पर चर्चा की गई।
इसीतरह गरीब परिवारों को पात्रता पर्ची के आधार पर राशन मिलने में किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े, कोरोना संक्रमण से आमजन को बचाने के लिए जनजागरण अभियान चलाने और मास्क व सेनिटाइजर वितरण करते हुए सेवा ही संगठन अभियान को सार्थक बनाने पर जोर दिया गया। इसी के साथ आगामी दिनों में जब शहर अनलॉक होना तय है, उस समय अनलॉक से पहले किस तरह की सावधानियां बरती जाए इस पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे, संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, सांसद शंकर लालवानी, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, मालिनी गौड़, आकाश विजयवर्गीय, सुदर्शन गुप्ता, गोपीकृष्ण नेमा, मधु वर्मा, प्रमोद टंडन आदि उपस्थित थे।
Related Posts
July 12, 2022 बदमाशों ने दो एटीएम पर बोला धावा,सायरन बजा तो निकल भागे
इंदौर : शहर में सोमवार - मंगलवार की दरमियानी रात अज्ञात बदमाशों ने दो स्थानों पर एटीएम […]
November 17, 2023 कैलाश विजयवर्गीय ने परिवार सहित पहुंचकर किया मतदान
मीडिया से चर्चा में बोले कैलाशजी, 150 सीटें जीतकर बीजेपी बनाएगी सरकार।
इंदौर : […]
May 19, 2020 कोरोना अपडेट : 72 नए मरीज मिले, कई मरीज ठीक होकर घर लौटे इंदौर : शहर में लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू हो गया है। कोरोना को नियंत्रित करने में तो […]
April 7, 2025 उत्साह के साथ मनाया गया बीजेपी का स्थापना दिवस
पार्टी के संभागीय मुख्यालय पर नगर अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं ने फहराया पार्टी का झंडा। […]
May 27, 2021 आयुष्यमान योजना में मरीज का इलाज नहीं किए जाने पर निजी अस्पताल को पंजीयन निरस्ती का नोटिस
इंदौर : आयुष्मान योजना का लाभ पात्र हितग्राही को नहीं देना एक निजी अस्पताल को महंगा […]
August 19, 2023 रविवार को ग्वालियर में होगी बीजेपी वृहद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मिलेगा मार्गदर्शनः […]
January 12, 2021 चरस की खरीदी- बिक्री में लिप्त तीन आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार, 3 लाख रु. से अधिक मूल्य की चरस बरामद
इंदौर : शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और क्रय-विक्रय करने वाले असमाजिक तत्वों के […]