इंदौर : मुंबई की तर्ज पर इंदौर में भी डबल डेकर बस चलाने की तैयारी की जा रही है।इसी कड़ी में इंदौर लाई गई इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस का ट्रायल रन रविवार को प्रारंभ किया गया। कैबिनेट मंत्री (शहरी विकास एवं आवास विभाग) मध्य प्रदेश कैलाश विजयवर्गीय एवं महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने विधिवत पूजन कर अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड परिसर से “इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस” का ट्रायल रन प्रारंभ किया।
यह बस आगामी एक माह तक फिजीबिलिटी टेस्ट हेतु ट्रायल रन पर शहर के विभिन्न मार्गों पर संचालित की जाएगी। मुंबई से स्विच मोबिलिटी के माध्यम से शहर पहुंची इस बस की लंबाई 9.7 मीटर, चौड़ाई 2.6 मीटर, ऊंचाई 4.7 मीटर के साथ क्षमता 63 यात्री सीटों की है (नीचे 29 सीटें एवं ऊपर 36 सीटें हैं) । एक बार में फुल चार्ज होने पर यह बस लगभग 160 किमी. चलती है।
सभी अतिथियों ने इस बस में ए आई सी टी एस एल कार्यालय से शिवाजी वाटिका होते हुए एग्रीकल्चर कॉलेज से पिपलिहाना चौराहा होते हुए पुनः शिवाजी वाटिका से गीता भवन होते हुए ए आई सी टी एस एल तक सफर किया।
इस अवसर पर विधायक गोलू शुक्ला, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, महापौर परिषद सदस्य मनीष शर्मा (मामा), निरंजन सिंह चौहान, अभिषेक (बबलू) शर्मा, नंदकिशोर पहाड़िया, राजेश उदावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।
Related Posts
January 21, 2023 मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में रामेश्वरम की यात्रा पर रवाना हुए 400 श्रद्धालु
इंदौर : अम्बेडकर नगर महू से शनिवार को रामेश्वरम् के लिए मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन यात्रा […]
June 10, 2023 लाडली बहना योजना बनाकर मुख्यमंत्री चौहान ने किया सराहनीय कार्य – उमा भारती
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को भोपाल के स्मार्ट उद्यान में लाड़ली […]
December 25, 2021 इंदौर शहर कांग्रेस का जन जागरण अभियान प्रशिक्षण शिविर 26 दिसम्बर को
इंदौर : लगता है कांग्रेस भी अब बीजेपी के नक्शे कदम पर चल रही है। बीजेपी की तर्ज पर […]
August 7, 2021 अदिति, बजरंग और नीरज से बनीं हुई हैं पदक की उम्मीदें, 6 पदकों से आगे बढ़ सकता है भारत..!
टोक्यो ओलंपिक में भारत कुश्ती में दो पदक जीतकर 2008 के प्रदर्शन को दोहराकर उससे बेहतर […]
February 28, 2024 प्लॉट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर फरार आरोपी पकड़ा गया
पुलिस ने 07 हजार रूपए का इनाम घोषित किया था।
इंदौर : थामा द्वारकापुरी व थाना […]
November 18, 2021 लव- कुश चौराहे के विकास और सौंदर्यीकरण का मंत्री सिलावट ने भूमिपूजन कर किया आगाज
इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट ने गुरुवार को क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ […]
May 13, 2021 आपदा प्रबंधन समितियों की बैठक में बोले सिलावट, कोरोना से निपटने में सभी का सहयोग जरूरी
इंदौर : जिले में कोरोना से निपटने के लिए व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। इस […]